Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • मछली ताजा है या नहीं? इन 7 ट्रिक्स से पहचानें

मछली ताजा है या नहीं? इन 7 ट्रिक्स से पहचानें

How to Choose Fresh Fish: ताजा मछली खरीदने में कन्फ्यूज़न? शेफ अजय चोपड़ा के 7 आसान टिप्स जानें! आंखें, गंध, त्वचा और गिल्स देखें, और हर बार हेल्दी फिश चुनें।

Shivangi Chauhan | Published : Jun 16 2025, 12:12 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
मछली ताजा है या नहीं? इन 7 ट्रिक्स से पहचानें
Image Credit : AI

मछली ताजा है या नहीं? इन 7 ट्रिक्स से पहचानें

अगर आप मछली खाना पसंद करते हैं लेकिन ताजी मछली पहचानने में कन्फ्यूज हो जाते हैं, तो फेमस शेफ अजय चोपड़ा के ये टिप्स आपके लिए हैं। मछली का सही चुनाव न सिर्फ स्वाद को बेहतर बनाता है, बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी है। यहां पढ़िए शेफ अजय चोपड़ा द्वारा बताए गए 7 आसान और प्रोफेशनल टिप्स जिन्हें अपनाकर आप हर बार ताजा और हेल्दी फिश खरीद पाएंगे।

1. मछली की आंखें गौर से देखें 

अगर मछली ताजा है तो उसकी आंखें स्पष्ट, चमकदार और उभरी हुई होंगी। धुंधली, गड्ढेदार या अंदर धंसी हुई आंखें दर्शाती हैं कि मछली बासी है।

25
मछली की त्वचा को ध्यान से देखें
Image Credit : Freepik

मछली की त्वचा को ध्यान से देखें

2. मछली की महक पर ध्यान दें 

ताजी मछली की खुशबू हल्की समुद्री होती है न कि तेज, बदबूदार या अमोनिया जैसी। अगर बदबू आती है, तो समझिए मछली पुरानी है।

3. स्किन होनी चाहिए चमकदार और गीली 

मछली की त्वचा अगर नमी से भरी और चमकदार है, तो वो ताजा है। बासी मछली की स्किन ड्राय, डल और बेजान लगती है।

Related Articles

Monsoon Food Tips: मानसून में ना खाएं ये सब, फूड पॉइजनिंग से ऐसे बचें
Monsoon Food Tips: मानसून में ना खाएं ये सब, फूड पॉइजनिंग से ऐसे बचें
गर्मियों में बॉडी को डिहाइड्रेट करते हैं ये 8 फूड, खाना तो सोच-समझकर!
गर्मियों में बॉडी को डिहाइड्रेट करते हैं ये 8 फूड, खाना तो सोच-समझकर!
35
फिश की बॉडी दबाएं
Image Credit : Freepik

फिश की बॉडी दबाएं

4. गिल्स (गलफड़े) का रंग देखें 

गलफड़े यानी गिल्स का रंग गहरा लाल या गुलाबी होना चाहिए और उनमें नमी होनी चाहिए। गंदे, बदरंग या ड्राय गिल्स से साफ पता चलता है कि मछली पुरानी है।

5. फिश की बॉडी को हल्के से दबाएं 

जब आप मछली को उंगली से हल्का दबाएं तो वो अपनी शेप में वापस आ जाए, तो वो ताजा है। अगर गड्ढा बना रहे और मछली नर्म हो, तो वो स्टेल यानी पुरानी हो चुकी है।

45
मछली स्टोरेज का तरीका जांचें
Image Credit : Pixabay

मछली स्टोरेज का तरीका जांचें

6. स्टोरेज का तरीका जांचें 

अगर आप मार्केट या मॉल से मछली खरीद रहे हैं तो ध्यान दें कि उसे क्रश्ड आइस में स्टोर किया गया हो। अच्छी दुकानों पर मछली को ठीक से ठंडे तापमान में रखा जाता है।

55
एक बार मछली को ध्यान से चेक करें
Image Credit : Getty

एक बार मछली को ध्यान से चेक करें

7. खरीदी से पहले एक बार मछली को ध्यान से चेक करें

कभी भी सिर्फ ब्रांड या डिस्काउंट देखकर मछली न खरीदें। खरीदने से पहले उसकी आंखें, गंध, गिल्स और स्किन की अच्छी तरह जांच करें।

Shivangi Chauhan
About the Author
Shivangi Chauhan
शिवांगी ने 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ काम करना स्टार्ट किया है। 2016 से पत्रकारिता में काम स्टार्ट किया है।आप पत्रकारिता और योग में डबल MA हैं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी रखती हैं। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए आपने डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। आपके संपर्क shivangi.chauhan@asianetnews.in पर कर सकते हैं। Read More...
खाना समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories