- Home
- Lifestyle
- Food
- Post Workout Breakfast Ideas: 5 हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट से बढ़ाएं मसल्स, थकान होगी दूर
Post Workout Breakfast Ideas: 5 हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट से बढ़ाएं मसल्स, थकान होगी दूर
Healthy Breakfast for Gym People: अगर आप भी रोजाना जिम जाते हैं या वर्कआउट करते हैं, तो आपको मसल्स रिकवरी और एनर्जी के लिए हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट की सबसे ज्यादा जरूरत है। हम आपको दिखाते हैं 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन, जो आप हर दिन ट्राई कर सकते हैं।

उबले अंडे और ब्राउन ब्रेड
अगर आप इंस्टेंट और हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना चाहते हैं, तो आप 2-3 अंडे उबालें। इसके साथ ब्राउन ब्रेड का ऑप्शन रखें। ये मसल्स ग्रोथ और रिकवरी के लिए बेस्ट ऑप्शन है और पेट को लंबे समय तक भरा भी रखता है। ब्रेड के ऊपर आप पीनट बटर भी लगा सकते हैं। ये एनर्जी और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है।
और पढे़ं- Senior Citizen Diet: बुजुर्गों को रात में क्या खिलाएं? जानिए 5 बेस्ट लाइट डिनर
हाई प्रोटीन स्मूदी
जिम से आने के बाद अगर आप कोई ड्रिंक पीना चाहते हैं, तो प्रोटीन पाउडर की जगह आप ये हाई प्रोटीन स्मूदी घर में ही तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक केले में दूध या दही मिलाएं। ऊपर से पीनट बटर डालकर इसे ब्लेंड करें, पोस्ट वर्कआउट के लिए ये एक फास्ट एनर्जी ड्रिंक है।
स्प्राउट्स चाट
स्प्राउट चाट एक प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ब्रेकफास्ट ऑप्शन है, जो जिम जाने वाले लोग आने के बाद तुरंत खा सकते हैं। इसमें मूंग और चना जैसे स्प्राउट्स को कच्चा ही डालें। साथ में प्याज, टमाटर, नींबू, चाट मसाला, हरी धनिया और मिर्च डालकर इसे तैयार करें। वेजीटेरियन लोगों के लिए ये बेस्ट प्रोटीन ऑप्शन है।
दही नट्स बाउल
आप सिंपल दही या फिर ग्रीक योगर्ट में बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और सनफ्लावर सीड्स जैसी हेल्दी चीजों को मिलाकर एक नट्स बाउल बना सकते हैं। ये गट फ्रेंडली होने के साथ मसल्स रिकवरी के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन है।
वेजिटेबल चीला
पोस्ट वर्कआउट ब्रेकफास्ट में आप वेजिटेबल चील भी बना सकते हैं। इसके लिए मूंग की दाल को भिगोकर पीस लें। इसका एक बैटर तैयार करके चीला बना लें। इसके ऊपर ब्रोकली, शिमला मिर्च, कॉर्न, टमाटर, प्याज जैसी सब्जियों को मिलाएं ऊपर से पनीर ग्रेट करके डालें। ये एक प्रोटीन पैक ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।