बेसन खाने से पेट में होता है दर्द, इन 5 चीजों से बनाएं हेल्दी और स्पंजी ढोकला
5 healthy dhokla without besan: अगर आपको बेसन खाने से पेट दर्द होता है, तो अब चिंता की जरूरत नहीं। जानिए कैसे ओट्स, रागी, सूजी, मूंग दाल और क्विनोआ-बाजरा जैसी हेल्दी चीजों से बना सकते हैं स्पंजी और टेस्टी ढोकला।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
ओट्स का ढोकला
ओट्स का आटा- 1 कप
दही- ½ कप
पानी- ½ कप
इनो- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- ¼ चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
ओट्स ढोकला बनाने का तरीका
ओट्स आटा, दही, हल्दी, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट और नमक मिलाकर गाढ़ा बैटर बनाएं। बैटर में इनो डालकर हल्का फेंटें, 2-3 मिनट ढक कर रखें। ढोकला सांचों में तेल लगाकर गर्म स्टीमर में 10-12 मिनट स्टीम करें। ठंडा होने पर काटें, ऊपर तेल में सरसों, करी पत्ते और हरी मिर्च का छौंक लगाकर सर्व करें।
रागी का ढोकला
रागी का आटा- 1 कप सूजी- 2 बड़े चम्मच
दही- ½ कप
पानी- ½ कप
इनो- 1 चम्मच
हल्दी- ¼ चम्मच
नमक, हरी मिर्च पेस्ट- स्वादानुसार
तेल- 1 चम्मच
ऐसे बनाएं रागी ढोकला
रागी आटा, सूजी, दही, हल्दी, हरी मिर्च और नमक मिलाकर धीरे-धीरे पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। 10-15 मिनट रखें, ताकि सूजी फूल जाए। इनो मिलाकर तुरंत 12-15 मिनट तक स्टीम करें। निकालकर तेल में सरसों, हींग, करी पत्ता की तड़का लगाएं और ढोकला पर छिड़कें।
सूजी ढोकला
सूजी (रवा)- 1 कप
दही- ¾ कप
पानी- ¼ कप
इनो- 1 चम्मच
हल्दी, लाल मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हरा धनिया (कटा), हरी मिर्च- गार्निश के लिए
तेल- 1 चम्मच
रवा ढोकला बनाने का तरीका
सूजी, दही, पानी, हल्दी, मिर्च और नमक मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। इसे 10 मिनट रखें। इनो मिलाकर स्टीमर में 10-12 मिनट स्टीम करें। ऊपर से तड़का (सरसों+हींग+हरी मिर्च) और धनिया से सजाकर सर्व करें।
मूंग दाल का ढोकला
चावल- 1 कप
मूंग दाल धुली- ½ कप
दही- 2 चम्मच
नमक, हल्दी- स्वादानुसार
इनो- 1 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
राई, करी पत्ता, हरी मिर्च- तड़के के लिए
मूंग ढोकला बनाने का तरीका
चावल और मूंग दाल को 4-5 घंटे भिगोकर पीस लें । इसमें दही, नमक, हल्दी मिलाकर 6-8 घंटे खमीर उठने दें। इनो मिलाकर स्टीमर में 12-15 मिनट पकाएं। तेल में राई, करी पत्ता, हरी मिर्च का तड़का लगाकर ऊपर से डालें।
क्विनोआ और बाजरा ढोकला
क्विनोआ- ¾ कप
बाजरा का आटा- ¼ कप
दही- ½ कप
नमक, हल्दी- स्वादानुसार
इनो- 1 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
हरी मिर्च, हरा धनिया- गार्निश
ऐसे बनाएं क्विनोआ और बाजरा ढोकला
क्विनोआ को 4-5 घंटे भिगोकर पीस लें, बाजरा आटा मिलाएं। दही, नमक, हल्दी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें। 30 मिनट रखें, फिर इनो मिलाकर स्टीम करें। हरी मिर्च-धनिया और तड़के से सजाएं।