- Home
- Lifestyle
- Food
- 5 Gujiya Fillings: क्रिस्पनेस+सॉफ्टनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, होली पर ट्राई करें ये 5 स्टफ गुजिया
5 Gujiya Fillings: क्रिस्पनेस+सॉफ्टनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, होली पर ट्राई करें ये 5 स्टफ गुजिया
5 Gujiya Recipe In Hindi: अगर आप इस होली पर ट्रेडिशनल मावा गुजिया से कुछ अलग और खास ट्राई करना चाहते हैं, तो ये 5 स्टफ गुजिया रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हैं। इनका बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट टेक्सचर हर किसी को पसंद आएगा।

मावा+ड्राई फ्रूट्स गुजिया
मावा, ड्राई फ्रूट की गुजिया बनाने के लिए मावा को हल्का सा भून लें। ठंडा होने पर चीनी और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स जैसे- काजू, बादाम, पिस्ता, इलायची पाउडर मिलाएं। चाहे तो ऊपर से नारियल भी डालें। मैदा में घी मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें। इसकी छोटी लोई बेलकर स्टफिंग भरें, गुजिया की शेप दें और मीडियम फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें।
और पढ़ें- Gujiya Hack: बिना सांचे के केवल एक कटोरी और चम्मच से बनाएं परफेक्ट गुजिया शेप
कोकोनट गुजिया
कोकोनट गुजिया भी बहुत ही सॉफ्ट और नटी फ्लेवर की होती है। इसके लिए एक कप सूखा नारियल का बूरा लें। इसे हल्का सा भून लें। फिर उसमें गुड़ या चीनी मिलाएं। एक चम्मच इलायची पाउडर डालकर स्टफिंग रेडी करें। इसे ठंडा करके गुजिया में स्टफ करें और तेल या घी में डीप फ्राई करें।
चॉकलेट गुजिया
चॉकलेट गुजिया बच्चों को बहुत पसंद आएगी। इसके लिए आधा कप चॉकलेट चिप्स, दो चम्मच मावा, एक चम्मच ड्राई फ्रूट्स लें। मावा, ड्राई फ्रूट्स मिलाकर उसमें चॉकलेट चिप्स डालें। गुजिया में भरकर हल्की आंच पर डीप फ्राई करें।
पान फ्लेवर गुजिया
पान फ्लेवर गुजिया बहुत ही यूनिक और फ्लेवरफुल होती है। इसके लिए आधा कप मावा को भूनकर उसमें बारीक पान के पत्ते काट कर डालें। दो चम्मच गुलकंद, एक चम्मच सौंफ मिलाएं और स्टफिंग तैयार करें। इसे गुजिया में भरकर डीप फ्राई करें। आप चाहे तो हेल्दी वजन के लिए इसे बेक भी कर सकते हैं।
नमकीन गुजिया
मीठी गुजिया की जगह आप नमकीन गुजिया भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए बेसन को भूनकर उसमें सूखा नारियल, अजवाइन, काला नमक, नमक, तेल को मिलाकर एक स्टफिंग तैयार करें। इसे मैदा के डो में स्टफ करके गुजिया का आकार दें और तेल में डीप फ्राई करें।