Holi Special Chole Recipe: होली के खास मौके पर पंजाबी छोले, लहसुनिया सूखी छोले और चटपटा अमृतसरी छोले बनाकर अपने मेहमानों को चौंका दें। ये तीनों रेसिपी आसान, जल्दी बनने वाली हैं और पूरी, भटूरे या पराठे के साथ बहुत अच्छी लगती हैं।
Holi Special Chole Recipe: होली पर जब घर में मेहमानों की आवाजाही और पकवानों की खुशबू हो, तो छोला ऐसा व्यंजन है जो हर किसी को पसंद आता है। चाहे पूरी के साथ हो, भटूरे के साथ या सादा पराठा - छोला हर तरह से परफेक्ट लगता है। इस होली आप बनाएं 3 तरह के मजेदार छोले, जो स्वाद में अलग-अलग और बनाने में बेहद आसान हैं।
क्लासिक पंजाबी छोले
मसालेदार और खुशबूदार पंजाबी छोले होली की थाली का स्टार बन जाते हैं। गाढ़ी ग्रेवी और देसी मसालों का स्वाद इसे खास बनाता है।
सामग्री: उबले काबुली चने, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन पेस्ट, छोले मसाला, जीरा, तेज पत्ता, तेल, नमक
बनाने की विधि: तेल में जीरा और तेज पत्ता डालें, प्याज भूनें। अदरक-लहसुन, टमाटर और मसाले डालकर पकाएं। चने मिलाकर थोड़ा पानी डालें और 10–12 मिनट उबालें।
लहसुनिया सूखे छोले
अगर आपको कम ग्रेवी और तीखा स्वाद पसंद है, तो ये सूखे छोले परफेक्ट हैं। ये स्नैक या पूरी के साथ बढ़िया लगते हैं।
सामग्री: उबले चने, लहसुन, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, तेल, नमक
बनाने की विधि: तेल में कटा लहसुन और मिर्च भूनें। चने और मसाले डालकर तेज आंच पर चलाएं। जब मसाले अच्छे से चिपक जाएं, गैस बंद कर दें।
चटपटा अमृतसरी छोला
खट्टा-तीखा स्वाद होली के पकवानों में अलग ही जान डाल देता है। अमृतसरी छोला हल्का, चटपटा और बहुत टेस्टी होता है।
सामग्री: उबले चने, प्याज, टमाटर, अनारदाना पाउडर, अमचूर, हरी मिर्च, तेल, नमक
बनाने की विधि: तेल में प्याज भूनें, टमाटर डालें। मसाले मिलाकर पकाएं। चने डालकर हल्का पानी डालें और 8–10 मिनट पकाकर ऊपर से हरा धनिया डालें।
छोला बनाने से पहले करें ये काम
होली के लिए छोले बनाते समय, अगर आप चाहते हैं कि स्वाद और रंग दोनों एकदम सही हों, तो छोले को रात भर भिगो दें और फिर उन्हें तेजपत्ता और चायपत्ती के साथ उबाल लें। इससे रंग गहरा हो जाएगा। मसालों का असली स्वाद लाने के लिए उन्हें हमेशा धीमी आंच पर भूनें। ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए, थोड़े से उबले हुए छोले मैश कर लें। आखिर में, घी या नींबू के रस का हल्का तड़का छोले का स्वाद बढ़ा देता है। परोसते समय धनिया पत्ती और प्याज जरूर डालें।


