सार

पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 6 अप्रैल 2022, बुधवार (Panchang April 6, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
6 अप्रैल, बुधवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शाम लगभग 6 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। ये चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन रहेगा। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी।

शुभ योग और मुहूर्त
6 अप्रैल, बुधवार को सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, जो शाम को 07:40 तक रहेगा। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:42 से 05:30 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त इस दिन नहीं है। अमृत काल दोपहर 04:05 से 05:52 तक रहेगा। 

ये है राहु काल का समय
6 अप्रैल, बुधवार को राहूकाल दोपहर 12:29 से 02:02 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 07.51 से 09:24 तक, कुलिक सुबह 10:56 से दोपहर 12:29 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:54 तक और वर्ज्यम रात 01:58 से 03:46 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
6 अप्रैल, बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, मंगल और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।