सार

Aaj Ka Panchang: 5 नवंबर, शनिवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:24 से 10:47 तक रहेगा।

उज्जैन. पंचांग से शुभ मुहूर्त, ग्रह-नक्षत्र परिवर्तन, दिशा शूल आदि बहुत सी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पंचांग के 5 प्रमुख अंग बताए गए हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। हिंदू पंचांग के अलावा, जैन, बौद्ध और सिक्खों का पंचांग भी होता है। भारत में विक्रम पंचांग सबसे ज्यादा प्रचलित है। इसके अलावा बंगाली, तमिल और मलयालम पंचांग भी प्रचलन में है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

शनि प्रदोष आज
धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 5 नवंबर, शनिवार को है। शनिवार को होने से ये शनि प्रदोष कहलाएगा। प्रदोष व्रत में शाम के समय भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है।

5 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 November 2022)
5 नवंबर 2022, दिन शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 5 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन शनि प्रदोष का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:24 से 10:47 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

5 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:38 AM
सूर्यास्त - 5:42 PM
चन्द्रोदय - Nov 05 3:57 PM
चन्द्रास्त - Nov 06 4:23 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:32 तक

5 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:33 PM – 2:56 PM
कुलिक - 6:37 AM – 8:01 AM
दुर्मुहूर्त - 08:06 AM – 08:51 AM
वर्ज्यम् - 12:00 PM – 01:37 PM


ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2022: इन 4 ग्रहों के संयोग से होते हैं ग्रहण, जानें ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? यहां जानें पूरी डिटेल