सार

Aaj Ka Panchang: 4 नवंबर, शुक्रवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 तक रहेगा।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग में वो सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है, जो हमारे लिए जरूरी है। इसलिए पुरातन समय में हर घर में पंचांग होना बहुत जरूर माना जाता था क्योंकि उस समय हर काम शुभ मुहूर्त देखकर करने की परंपरा थी। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज मनाया जाएगा देवउठनी एकादशी का पर्व
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं और सृष्टि का संचालन पुन: अपने हाथों में लेते हैं। इस बार ये तिथि 4 नवंबर, शुक्रवार को है। इस दिन तुलसी विवाह की परंपरा भी है। इस एकादशी का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है।

4 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 November 2022)
4 नवंबर 2022, दिन शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शाम 6 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार की शाम को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

4 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:37 AM
सूर्यास्त - 5:43 PM
चन्द्रोदय - Nov 04 3:23 PM
चन्द्रास्त - Nov 05 3:27 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:32 तक

4 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:56 PM – 4:20 PM
कुलिक - 8:00 AM – 9:23 AM
दुर्मुहूर्त - 08:50 AM – 09:35 AM और 12:32 PM – 01:16 PM
वर्ज्यम् - 09:42 AM – 11:17 AM


ये भी पढ़ें-

Tulsi Vivah 2022: तुलसी का पौधा आपकी किस्मत बना भी सकता है और बिगाड़ भी, जानें कैसे?


Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? यहां जानें पूरी डिटेल

Devuthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी पर क्यों किया जाता है तुलसी-शालिग्राम का विवाह?