सार

Aaj Ka Panchang: 3 नवंबर, गुरुवार को शतभिषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:33 से 02:57 तक रहेगा।

उज्जैन. पंचांग मूल रूप से हिंदू कैलेंडर है। हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित हैं। इनमें से कुछ अमांत तो कुछ पूर्णिमांत को मानते हैं। यानी कुछ अमावस्या को महीने का अंतिम दिन मानते हैं तो कुछ पूर्णिमा को। इस वजह से व्रत-त्योहारों में कुछ असमानताएं देखने को मिलती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज मनाया जाएगा कंस वध का उत्सव
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को कंस का वध किया था। कंस अधर्म और अत्याचार का प्रतीक था, इसलिए देश के कुछ स्थानों पर ये दिन उत्सव के रूप में मनाया जाता है, विशेष तौर पर मथुरा, वृंदावन आदि क्षेत्रों में। इस दिन दशहरे की तर्ज पर कई स्थानों पर कंस के पुतलों का दहन भी किया जाता है। 

3 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 November 2022)
3 नवंबर 2022, दिन गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को शतभिषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को शतभिषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:33 से 02:57 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

3 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- शतभिषा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:37 AM
सूर्यास्त - 5:43 PM
चन्द्रोदय - Nov 03 2:46 PM
चन्द्रास्त - Nov 04 2:29 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:33 तक

3 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:36 AM – 8:00 AM
कुलिक - 9:23 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:19 AM – 11:03 AM और 02:45 PM – 03:30 PM
वर्ज्यम् - 07:03 AM – 08:36 AM

ये भी पढ़ें-


Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? यहां जानें पूरी डिटेल

Devuthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी पर क्यों किया जाता है तुलसी-शालिग्राम का विवाह?

Kartik Purnima 2022: कब है कार्तिक पूर्णिमा, इसे देव दीपावली क्यों कहते हैं?