सार

Aaj Ka Panchang: 3 दिसंबर, शनिवार को रेवती नक्षत्र होने से प्रजापति (धाता) नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन व्यातिपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल सुबह 09:36 से 10:56 तक रहेगा।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व बताया गया है क्योंकि इसमें ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलती है। पंचांग के 5 अंग बताए गए हैं ये हैं- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण। इन पांचों की सूक्ष्ण गणना की जाती है और इसी के आधार पर शुभ मुहूर्त निकाले जाते हैं। सभी मांगलिक काम इन शुभ मुहूर्तों में ही किए जाते हैं।  आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती आज
धर्म ग्रंथों के अनुसार, अगहन शुक्ल एकादशी पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए इसी तिथि पर गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 3 दिसंबर, शनिवार को है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मंदिरों में विशेष आयोजन भी किए जाते हैं। इस दिन व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है।

3 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 December 2022)
3 दिसंबर 2022, दिन शनिवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रेवती नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को रेवती नक्षत्र होने से प्रजापति (धाता) नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन व्यातिपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल सुबह 09:36 से 10:56 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा और वृश्चिक से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा और गुरु मीन राशि में, सूर्य और शुक्र वृश्चिक राशि में,  शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

3 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- रेवती
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:56 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 03 2:33 PM
चन्द्रास्त - Dec 04 3:14 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:54 AM – 12:37 PM

3 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:36 PM – 2:56 PM
कुलिक - 6:56 AM – 8:16 AM
दुर्मुहूर्त - 08:22 AM – 09:04 AM
वर्ज्यम् - 03:05 AM – 04:45 AM


ये भी पढ़ें-

Mokshada Ekadashi 2022: मोक्षदा एकादशी पर करें ये 5 उपाय, आपकी हर परेशानी हो जाएगी छू-मंतर


Remedy For Job: बेरोजगारी से हैं परेशान तो निराश न हों, ये 4 उपाय दूर कर सकते हैं आपकी समस्या

हर किचन में होते हैं ये 5 मसाले, कोई देता है धन लाभ तो कोई बचाता है बुरी नजर से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।