सार

Aaj Ka Panchang: 28 सितंबर, बुधवार को स्वाति नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। बुधवार और स्वाति नक्षत्र के योग से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है क्योंकि इसी से हमें दैनिक शुभ मुहूर्तों की जानकारी मिलती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पंचांग का उपयोग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि आस-पास के पड़ोसी देशों में भी किया जाता है जैसे नेपाल, श्रीलंका आदि। वर्तमान में कई प्रकार के पंचांग बाजार में प्रचलित हैं, उन सभी में विक्रम पंचांग सबसे अधिक मान्यता प्राप्त है। पंचाग के पांच अंग इस प्रकार हैं- करण, तिथि, योग, वार और नक्षत्र। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…

नवरात्रि के तीसरे दिन करें देवी चंद्रघंटा की पूजा
आज (28 सितंबर, बुधवार) शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। देवी चंद्रघंटा के मस्तक पर अर्धचंद्र विराजमान है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा गया है। देवी का वाहन शेर है। इनकी 10 भुजाएं हैं जिनमें कमल फूल, धनुष, जप माला, तीर, त्रिशूल, गदा, कमंडल और तलवार है। भक्तों के लिए माता का यह स्वरूप बेहद कल्याणकारी है। 

28 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 september 2022)
28 सितंबर 2022, दिन बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन रहेगा। इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। बुधवार को स्वाति नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। बुधवार और स्वाति नक्षत्र के योग से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:17 से से 01:46 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार को चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

28 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आश्विन
पक्ष-शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- स्वाति
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:21 AM
सूर्यास्त - 6:13 PM
चन्द्रोदय - Sep 28 8:20 AM
चन्द्रास्त - Sep 28 7:58 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है

28 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:50 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:48 AM – 12:17 PM
दुर्मुहूर्त - 11:53 AM – 12:41 PM
वर्ज्यम् - 11:19 AM – 12:52 PM

क्या होता है गुलिक काल?
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले मुहूर्त जरूर देखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे समय भी बताए गए हैं, जिसमें शुभ कार्य करना निषेध है। गुलिक काल भी इनमें से एक है। गुलिक काल सप्ताह के प्रत्येक दिन लगभग 1 घंटे 30 मिनट का समय होता है। ये भी राहुकाल की तरह अशुभ समय माना जाता है। इसलिए इस दौरान किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
 

ये भी पढ़ें-

RamSetu: रामसेतु को बनाने वाले असली इंजीनियर्स कौन थे, किसने डिजाइन किया था पुल?


Navratri Upay: नवरात्रि में घर लाएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि

Navratri 2022: नवरात्रि में प्रॉपर्टी व वाहन खरीदी के लिए ये 6 दिन रहेंगे खास, जानें कब, कौन-सा योग बनेगा?