सार

Aaj Ka Panchang: 28 नवंबर, सोमवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग को पुरातन समय का कैलेंडर कहा जा सकता है, जिसमें तिथि, नक्षत्र, ग्रह, वार आदि की जानकारी विस्तारपूर्वक बताई जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग के 5 अंग बताए गए हैं, इनमें नक्षत्र, वार, करण, योग व तिथि शामिल है। इन सभी को मिलाकर हर दिन का एक अलग पंचांग बनाया जाता है। आज के समय में भी पंचांग काफी उपयोगी है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज मनाएं विवाह पंचमी पर्व
धर्म ग्रंथों के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्रीराम और देवी सीता का विवाह हुआ था। इस बार ये तिथि 28 नवंबर, सोमवार को है। इस दिन राम मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं और पूजा, उपाय, हवन, यज्ञ आदि भी करते हैं। नेपाल के कुछ मंदिरों में देवी सीता की विशेष पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इस तिथि पर श्रीराम-सीता की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

28 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 November 2022)
28 नवंबर 2022, दिन सोमवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी 28 नवंबर, सोमवार दोपहर 01.35 तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सुबह 10.29 तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे इस दिन राहुकाल सुबह 08:13 से 09:33 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को चंद्रमा मकर राशि में, गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए।

28 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:53 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 28 11:16 AM
चन्द्रास्त - Nov 28 10:16 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:52 AM - 12:35 PM 

28 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:54 AM – 12:14 PM
कुलिक - 1:35 PM – 2:55 PM
दुर्मुहूर्त - 12:36 PM – 01:18 PM, 02:44 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 02:10 PM – 03:39 PM


ये भी पढ़ें-

Vivah Panchami 2022: श्रीराम सीता स्वयंवर में गए थे या नहीं, कितनी आयु में हुआ था इनका देवी सीता से विवाह?

Interesting facts of Ramayana: दो अलग-अलग पिता की संतान थे वानरराज बाली और सुग्रीव, फिर ये भाई कैसे हुए?

महाभारत का फेमस कैरेक्टर था ये ’ट्रांसजेंडर’, श्राप-वरदान और बदले से जुड़ी है इनकी रोचक कहानी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।