सार

 Aaj Ka Panchang: 27 नवंबर, रविवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। 

उज्जैन. एक सामान्य पंचांग में भी हर वो जरूर जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती थी, जो आमजन के लिए जरूरी होती थी। प्राचीन काल में पंचांग हमारे दैनिक जीवन का एक अंग हुआ करता था, क्योंकि उस समय बहुत से काम पंचांग देखकर ही किए जाते थे। पंचांग को पुरातन समय का कैलेंडर कहा जा सकता है। इसमें न सिर्फ दिन भर के शुभ मुहूर्त, बल्कि तिथि, नक्षत्र, ग्रहों आदि की जानकारी भी आसानी से मिल जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज करें विनायकी चतुर्थी व्रत
इस बार 27 नवंबर, रविवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस वरद चतुर्थी भी कहते हैं। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश की पूजा के साथ-साथ चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी तरह की परेशानियां भी दूर होती हैं। 

27 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 November 2022)
27 नवंबर 2022, दिन रविवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 12.38 तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल शाम 04:15 से 05:36 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

27 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:52 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 27 10:20 AM
चन्द्रास्त - Nov 27 9:08 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:52 AM - 12:35 PM 

27 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:14 PM – 1:34 PM
कुलिक - 2:55 PM – 4:15 PM
दुर्मुहूर्त - 04:10 PM – 04:53 PM
वर्ज्यम् - 07:55 PM – 09:22 PM


ये भी पढ़ें-


Aries Tarot Horoscope 2023 मेष टैरो राशिफल 2023: क्या मेष राशि वाले बना पाएंगे खर्च और आमदनी में बैलेंस?

Taurus Tarot Horoscope 2023 वृष टैरो राशिफल 2023: नौकरी या बिजनेस, वृष वालों को किसमें मिलेगा सफलता?

Capricorn Tarot Yearly Horoscope 2023 मकर टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023