सार
पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 24 अप्रैल 2022, रविवार (Panchang April 24, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
24 अप्रैल, रविवार को विक्रम संवत 2079, जिसका नाम राक्षस है, के वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी।
शुभ योग और मुहूर्त
24 अप्रैल, रविवार को सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। रविवार को श्रवण नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:26 से 05:14 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.59 से 12:50 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 07:55 से 09:27 तक रहेगा।
ये है राहु काल का समय
24 अप्रैल, रविवार को राहूकाल शाम 05:12 से 06:47 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.25 से 02:00 तक, कुलिक दोपहर 03:36 से शाम 05:12 तक, दुर्मुहूर्त शाम 05:05 से 05:56 तक और वर्ज्यम रात 09:46 से 11:19 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
24 अप्रैल, रविवार की रात करीब 10.20 पर बुध ग्रह राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करेगा। सूर्य और राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में रहेगा।
इस दिशा में न करें यात्रा
रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें