सार
पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार (Panchang April 22, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
22 अप्रैल, शुक्रवार को विक्रम संवत 2079, जिसका नाम राक्षस है, के वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह लगभग 9 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी।
शुभ योग और मुहूर्त
22 अप्रैल, शुक्रवार को सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:28 से 05:16 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.59 से 12:50 तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 03:46 से 05:15 तक रहेगा।
ये है राहु काल का समय
22 अप्रैल, शुक्रवार को राहूकाल सुबह 10:50 से दोपहर 12:25 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 03.36 से शाम 05:11 तक, कुलिक सुबह 07:39 से 09:15 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:36 से 09:27 तक और वर्ज्यम रात 03:47 से 05:18 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
22 अप्रैल, गुरुवार को चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य, राहु और बुध मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा।
इस दिशा में न करें यात्रा
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।