सार
पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 21 अप्रैल 2022, गुरुवार (Panchang April 21, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
21 अप्रैल, गुरुवार को विक्रम संवत 2079, जिसका नाम राक्षस है, के वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 11.12 तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी।
शुभ योग और मुहूर्त
21 अप्रैल, गुरुवार को सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। गुरुवार को मूल नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:29 से 05:17 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 से 12:50 तक रहेगा। अमृत काल शाम 04:01 से 05:30 तक रहेगा।
ये है राहु काल का समय
21 अप्रैल, गुरुवार को राहूकाल दोपहर 02:00 से 03:36 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 06.05 से 07:40 तक, कुलिक सुबह 09:15 से 10:50 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 10:18 से 11:09 तक और वर्ज्यम सुबह 06:48 से 08:18 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
21 अप्रैल, गुरुवार को चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य, राहु और बुध मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा।
इस दिशा में न करें यात्रा
गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।