सार
पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 2 मई 2022, सोमवार (Panchang May 2, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
2 मई, सोमवार को विक्रम संवत 2079, जिसका नाम राक्षस है, के वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है।
शुभ योग और मुहूर्त
2 मई, सोमवार को सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:20 से 05:08 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:49 तक रहेगा। अमृत काल रात 09:55 से 11:41 तक रहेगा।
ये है राहु काल का समय
2 मई, सोमवार को राहूकाल सुबह 07:33 से 09:10 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 10.47 से 12:24 तक, कुलिक दोपहर 02:00 से 03:37 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:49 से 01:41 तक और वर्ज्यम शाम 06:23 से रात 08:10 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
2 मई, सोमवार को चंद्रमा वृष राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध ग्रह वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में और मंगल कुंभ राशि में रहेगा।
इस दिशा में न करें यात्रा
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।