सार

हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 2 अप्रैल 2022, शनिवार (Panchang April 2, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
2 अप्रैल, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 11.58 तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन से हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि का आरंभ होगा। इस गुड़ी पड़वा का पर्व भी मनाया जाएगा। 

शुभ योग और मुहूर्त
2 अप्रैल, शनिवार को सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.21 तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:46 से 05:34 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:55 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 8.53 से 10.32 तक रहेगा।

ये है राहु काल का समय
2 अप्रैल, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:26 से 10:58 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 02.02 से 03:34 तक, कुलिक सुबह 06:22 से 07:54 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:00 से 08:49 तक और वर्ज्यम सुबह 08:24 से 10:05 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
2 अप्रैल, शनिवार को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा। गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, मंगल और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।