सार

पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
 

उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 17 अप्रैल 2022, रविवार (Panchang April 17, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
17 अप्रैल, रविवार को विक्रम संवत 2079, जिसका नाम राक्षस है, के वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। 

शुभ योग और मुहूर्त
17 अप्रैल, रविवार को सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 08:05 तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहे है। इस दिन त्रिपुष्कर नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:32 से 05:20 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:51 तक रहेगा। अमृत काल रात 09:23 से 10:52 तक रहेगा।

ये है राहु काल का समय
17 अप्रैल, रविवार को राहूकाल शाम 05:10 से 06:44 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.26 से 02:01 तक, कुलिक सुबह 03:35 से 05:10 तक, दुर्मुहूर्त शाम 05:03 से 05:54 तक और वर्ज्यम सुबह 10:43 से 12:11 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
17 अप्रैल, रविवार को चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य, राहु और बुध मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।