सार

Aaj Ka Panchang: 15 नवंबर 2022, दिन मंगलवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान और उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। 

उज्जैन. पंचांग में शुभ मुहूर्त के साथ-साथ ग्रह नक्षत्रों की स्थितियों का वर्णन भी मिलता है। साथ ही समय-समय पर होने वाले ग्रहण की जानकारी भी इसमें समाहित होती है। इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी जानकारी जो हमारे लिए जरूर होती है, वो भी पंचांग में आसानी से मिल जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच चीजों से मिलकर बना होता है।  इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

15 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 November 2022)
15 नवंबर 2022, दिन मंगलवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन पुष्य नक्षत्र शाम 04:13 तक रहेगा। इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान और उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 02:54 PM से 04:16 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य तुला राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

15 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण 
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:44 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Nov 15 11:23 PM
चन्द्रास्त - Nov 15 12:22 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 AM – 12:32 PM

15 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:27 AM – 10:49 AM
कुलिक - 12:11 PM – 1:33 PM
दुर्मुहूर्त - 08:55 AM – 09:38 AM और 10:53 PM – 11:45 PM
वर्ज्यम् - 06:29 AM – 08:16 AM


ये भी पढ़ें-

Surya Gochar November 2022: सूर्य के राशि परिवर्तन से किन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत?


Budh Gochar November 2022: बुध ने बदली राशि, किसे मिलेगा शुभ और किसे अशुभ फल? जानें राशिफल से