सार

Aaj Ka Panchang: 15 जनवरी, रविवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से पद्म और इसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:37 से 05:58 तक रहेगा।

उज्जैन. वर्तमान में कई तरह के पंचांग बाजार में आसानी से मिल जाते है, इनका आधार भी अलग-अलग ही होता है। वर्तमान में विक्रम संवंत से संबंधित पंचांग ही सबसे ज्यादा सटीक है। पंचांग के 5 प्रमुख अंग बताए गए हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। इन सभी को जोड़कर पंचांग का निर्माण किया जाता है। प्राचीन समय में पंचांग ही शुभ-अशुभ मुहूर्त देखने के लिए एकमात्र साधन हुआ करता था। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज मनाएं मकर संक्रांति उत्सव
इस बार मकर संक्रांति उत्सव 15 जनवरी, रविवार को मनाया जाएगा। ये पर्व सूर्य के राशि परिवर्तन पर आधारित है और पूरी तरह से वैज्ञानिकता लिए है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो वह उत्तरी गोलार्द्ध की ओर गति करने लगता है। ऐसा होने से दिन बड़े होने लगते है, जिससे सूर्य का प्रकाश अधिक समय तक पृथ्वी पर रहता है। इससे अधिक ऊर्जा हमें प्राप्त होती है। इसी खुशी में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।

15 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 Januray 2023)
15 जनवरी 2023, दिन रविवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 07:25 तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। रविवार को चित्रा नक्षत्र शाम 07:11 तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से पद्म और इसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:37 से 05:58 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार की चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, शनि और शुक्र मकर राशि में, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

15 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:57 PM
चन्द्रोदय - Jan 15 12:21 AM
चन्द्रास्त - Jan 15 12:14 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:13 से 12:56

15 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:36 PM – 1:56 PM
कुलिक - 3:17 PM – 4:37 PM
दुर्मुहूर्त - 04:31 PM – 05:14 PM
वर्ज्यम् - 12:50 AM – 02:27 AM

 

ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2023: जानें मकर सक्रांति की सही डेट, मुहूर्त, शुभ योग और वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं


Makar Sankranti 2023: बेड लक से बचना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 5 काम

Makar Sankranti 2023: किस दिन मनाएं मकर संक्रांति 14 या 15 को? जानें शुभ योग और मुहूर्त के बारे में?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।