सार
पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 15 अप्रैल 2022, शुक्रवार (Panchang April 15, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
15 अप्रैल, शुक्रवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गुरु प्रदोष का व्रत किया जाएगा।
शुभ योग और मुहूर्त
15 अप्रैल, शुक्रवार को सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा, जो सुबह 09.35 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:34 से 05:22 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:52 तक रहेगा। अमृत काल रात 02:53 से 05:22 तक रहेगा।
ये है राहु काल का समय
15 अप्रैल, शुक्रवार को राहूकाल सुबह 10:52 से दोपहर 12:27 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 03.35 से शाम 05:09 तक, कुलिक सुबह 07:44 से 09:18 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:40 से 09:31 तक और वर्ज्यम शाम 05:40 से 07:12 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
15 अप्रैल, शुक्रवार को सूर्य, राहु और बुध मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, चंद्रमा कन्या में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा।
इस दिशा में न करें यात्रा
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।