सार

Aaj Ka Panchang: 14 दिसंबर, बुधवार को मघा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा विषकुंभ नाम का अशुभ योग भी इस दिन बन रहा है। राहुकाल दोपहर 12:21 से 01:40 तक रहेगा।

उज्जैन. पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। वैसे तो हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित है जैसे शक, युधिष्ठिर आदि, लेकिन उन सभी में विक्रम पंचांग प्रमुख है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। इन सभी के योग से एक सटीक पंचांग तैयार किया जाता है जो बहुत उपयोगी होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

14 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 December 2022)
14 दिसंबर 2022, दिन बुधवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। बुधवार को मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को मघा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा विषकुंभ नाम का अशुभ योग भी इस दिन बन रहा है। राहुकाल दोपहर 12:21 से 01:40  तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार को चंद्रमा सिंह राशि में, शुक्र और बुध ग्रह धनु राशि में, राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में,  शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

14 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- मघा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:03 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Dec 14 11:00 PM
चन्द्रास्त - Dec 15 12:08 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।

14 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:23 AM – 9:42 AM
कुलिक - 11:01 AM – 12:21 PM
दुर्मुहूर्त - 12:00 PM – 12:42 PM
वर्ज्यम् - 02:02 PM – 03:47 PM


ये भी पढ़ें-

Hanuman Ashtami 2022: 16 दिसंबर को करें ये उपाय, हनुमानजी दूर करेंगे आपकी हर परेशानी


Chaturthi Tithi list 2023: साल 2023 में कब-कब किया जाएगा विनायकी और संकष्टी चतुर्थी व्रत?

18 दिन तक चलता है किन्नरों का विवाह समारोह, किससे और कैसे होती है इनकी शादी?
 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।