सार
पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 14 अप्रैल 2022, गुरुवार (Panchang April 14, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
14 अप्रैल, गुरुवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गुरु प्रदोष का व्रत किया जाएगा।
शुभ योग और मुहूर्त
14 अप्रैल, गुरुवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा, जो सुबह 09.56 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:35 से 05:23 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:52 तक रहेगा। अमृत काल रात 02:29 से 04:04 तक रहेगा।
ये है राहु काल का समय
14 अप्रैल, गुरुवार को राहूकाल दोपहर 02:01 से 03:35 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 06.11 से 07:45 तक, कुलिक सुबह 09:19 से 10:53 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 10:21 से 11:11 तक और वर्ज्यम रात 05:02 से 06:36 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
14 अप्रैल, गुरुवार को सूर्य राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन में, राहु मेष में और केतु तुला राशि में रहेगा। चंद्रमा दोपहर लगभग 02:30 तक सिंह राशि में रहेगा, इसके बाद कन्या में प्रवेश करेगा। मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में और बुध मेष राशि में रहेगा।
इस दिशा में न करें यात्रा
गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।