सार
पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 1 मई 2022, रविवार (Panchang May 1, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
1 मई, रविवार को विक्रम संवत 2079, जिसका नाम राक्षस है, के वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।
शुभ योग और मुहूर्त
1 मई, रविवार को सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। रविवार को भरणी नक्षत्र होने से कालदंड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:21 से 05:09 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:49 तक रहेगा। अमृत काल शाम 04:59 से 06:43 तक रहेगा।
ये है राहु काल का समय
1 मई, रविवार को राहूकाल शाम 05:14 से 06:50 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.24 से 02:00 तक, कुलिक दोपहर 03:37 से शाम 05:14 तक, दुर्मुहूर्त शाम 05:07 से 05:58 तक और वर्ज्यम सुबह 11:22 से दोपहर 01:08 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
1 मई, रविवार को शनि कुंभ राशि में, सूर्य, चंद्रमा और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध ग्रह वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में और मंगल कुंभ राशि में रहेगा।
इस दिशा में न करें यात्रा
रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।