सार

Aaj Ka Panchang: 27 दिसंबर मंगलवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों के बारे में बताया गया है। इन नक्षत्रों के नाम इस प्रकार है- अश्विन, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती। पंचांग बनाते समय नक्षत्रों का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

27 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 December 2022)
27 दिसंबर 2022, दिन मंगलवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन भर रहेगी। मंगलवार को धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 02:27 तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 03:06 से 04:25 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

27 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 5:45 PM
चन्द्रोदय - Dec 27 10:43 AM
चन्द्रास्त - Dec 27 10:14 PM

27 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:49 AM – 11:08 AM
कुलिक - 12:27 PM – 1:47 PM
दुर्मुहूर्त - 09:17 AM – 09:59 AM, 11:07 PM – 12:01 AM
वर्ज्यम् - 09:08 PM – 10:38 PM 


ये भी पढ़ें-

Shani Ke Upay: मुसीबतों से बचने और शुभ फल पाने के लिए राशि अनुसार शनिदेव को कौन-सा तेल चढ़ाएं?


Corona Virus In 2023: कोरोना विस्फोट का कारण ये अशुभ योग तो नहीं, क्या साल 2023 में थमेगा कोरोना का कहर?

Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।