सार

इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, टैरो कार्ड ताश के पत्तों का एक सेट है, जिसमें 78 कार्ड होते हैं। यह कार्ड आपके भूत भविष्य और वर्तमान को बताने की क्षमता रखते हैं।

उज्जैन. आपको इन टैरो कार्ड के सेट में से किन्हीं तीन कार्ड को सिलेक्ट करना होता है। इसके बाद आपको इन कार्डों पर अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारी देखने को मिल सकती है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि वालों की आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, इनका लकी कलर गोल्डन और लकी नंबर 8 है। वृषभ राशि वालों के पुराने विवाद खत्म होंगे, इनका लकी कलर क्रीम और लकी नंबर 2 है। मिथुन राशि वाले आज बड़ी डील कर सकते हैं, इनका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 9 है। आगे जानिए किस राशि वाले के लिए कैसा रहेगा आज का दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर प्राप्त होगा।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
जीवनसाथी या प्रेमी के साथ नजदिकियां बढ़ने से आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग प्राप्त होगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें। आज वास्तविकता में रहना जरूरी होगा।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज नुकसान होने का योग है, जिसका ज्यादा दुख न मनाएं, भरपाई के भी पूरे योग हैं। अपने अंदर की नकारात्मकता मिटाने के प्रयास करें, सकारात्मक बातों को देखने की कोशिश करें।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
कार्ड के अनुसार आज खुशियों के योग है। पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है। पैसों का निवेश करने की बेहतर योजना बनाने की कोशिश आप करेंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है। दूसरों द्वारा बोली बातों पर ध्यान न दें।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। मन को शांत रखें। क्षमतानुसार काम करें बदलाव होगा।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है। अपने प्रयासों को जारी रखें। जिम्मेदारी पूरी करने से सम्मान मिलेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तों में सुधार जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। परिवार में प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर : 5

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपके कॅरियर में बदलाव हो सकता है। शिक्षा के योग हैं। अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये। आपके काम में दूसरों द्वारा कमी निकालना आत्मविश्वास को कम कर सकता है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा। भावनात्मक रूप से संतुलन रखने की कोशिश करें।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4