MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • शॉकिंग एक्सीडेंट: ड्राइवर को आया नींद का झोंका और 40 फीट की ऊंचाई से नदी में जा गिरी कार, 5 की मौत

शॉकिंग एक्सीडेंट: ड्राइवर को आया नींद का झोंका और 40 फीट की ऊंचाई से नदी में जा गिरी कार, 5 की मौत

धनबाद, झारखंड. झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में  मंगलवार तड़के 5.30 बजे एक कार खुदिया नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। कार पश्चिम बंगाल के नंबर की है। ये कोलकाता की ओर जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि नदी के ऊपर बने बरवापूर्व पुल पर चढ़ते ही ड्राइवर को नींद की झपकी आई होगी। इसके बाद कार 40 फीट नीचे नदी में जा गिरी। नदी में इस समय बमुश्किल 2 फीट पानी है। लिहाजा कार नीचे गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और उसके परखच्चे उड़ गए। मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो साल का एक बच्चा शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। 

Asianet News Hindi | Updated : May 26 2020, 10:35 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

यह हादसा नई दिल्ली-कोलकाता एनएच-2 (जीटी रोड) पर हुआ। कार पुल के डिवाइडर से टकराकर नदी में जा गिरी थी। 
 

25
Asianet Image

सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। लोगों की मदद से उन्होंने कार को सीधा किया। फिर शवों को बाहर निकलवाया।

35
Asianet Image

मरने वालों में मोहम्मद इकबाल अहमद, दालिश नवाज, अनाबिया नवाज एवं बच्ची शामिल हैं।

45
Asianet Image

पुलिस के अनुसार सभी लोग कोलकाता के रहने वाले थे। ये गया से कोलकाता के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 4.15 पर इनकी परिजनों से बात हुई थी। आगे पढ़िए एक अन्य एक्सीडेंट की कहानी

55
Asianet Image

यह तस्वीर गुरुवार को कार और बाइक के बीच हुए खतरनाक एक्सीडेंट के बाद की है। हादसा झारखंड के ही गिरिडीह में हुआ था। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, एक ने हॉस्पिटल में इलाज शुरू होते ही दम तोड़ दिया था। स्पीड से आती कार ने पहले बाइक को जबर्दस्त टक्कर मारी थी। इसके बाद खुद हवा में उछलकर पेड़ में जा धंसी थी। कार में बॉडी ऐसे फंस गई थीं कि उन्हें निकालने में जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जोड़ा पहाड़ी के पास हुआ था। बाइक सवार तीनों मृतक पीरटाड़ के रहने वाले थे। वहीं कार सवार दो लोग पंचबा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। बाइक सवार गिरिडीह से इलाज कराके घर लौट रहे थे। कार डुमरी से गिरिडीह जा रही थी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories