सार
How to lock gold chain hook tightly: सोने की चेन के हुक को टाइट करने के आसान तरीके! अब चेन गिरने का डर नहीं। ईयररिंग कैप और नेल पॉलिश से करें सिक्योर।
How to Secure Gold Chain Hook: अक्सर गले में सोने की चेन डालने के बाद हमेशा यही टेंशन रहती है कि कहीं इसका हुक ढीला ना हो जाए और महंगी सोने की चेन गिर ना जाए। इसी कारण कई लोग तो सोने की चेन होते हुए भी गले में नहीं पहनते हैं, लेकिन अब आपको सोने की चेन पहनने के बाद हुक खुलने की टेंशन बिल्कुल नहीं होगी, क्योंकि हम आपको बताते हैं ऐसा आसान तरीका जिससे आपकी सोने की चेन सालों साल तक गले में टिकी रहेंगी (Easy ways to tighten gold chain hook) और इसे आप रफ एंड टफ यूज भी कर लेंगे, तब भी खुलेगी नहीं। तो आप भी इस आसान तरीके से अपनी गोल्ड चेन को सेफ और सिक्योर करें।
सोने की चेन को सिक्योर करने का तरीका (How to prevent gold chain from falling)
इंस्टाग्राम पर premvatigold नाम से बने पेज पर गोल्ड चेन के हुक को सिक्योर करने का तरीका शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह हैक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे 60000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसमें बताया गया है कि सोने की चेन के हुक को सिक्योर करने के लिए आपको इयररिंग्स के पीछे लगा रबड़ का कैप चाहिए। इसे अपने चेन के हुक पर लगाएं फिर इसे आप सालों साल रफ एंड टफ यूज करें, आपकी चेन का हुक कभी भी नहीं खुलेगा। तो अगली बार सोने की चेन गले में डालने के बाद आप भी सिलिकॉन पेंच को चेन के हुक में लगा लें।
चेन को सिक्योर करने के अन्य तरीके (Best safety hacks for gold chain)
- गोल्ड की चेन को सेफ और सिक्योर करने के लिए आप ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेन के हुक पर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश की एक मोटी परत लगाएं। जब यह सूख जाए तो हुक टाइट हो जाएगा और खुलेगा भी नहीं।
- चेन को सेफ करने के लिए आप एक्सटेंशन चेन या सेफ्टी क्लिप जोड़ सकते हैं। इससे हुक पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा और चेन खुलने की संभावना कम हो जाती है।
- सोने की चेन को सिक्योर करने के लिए डबल लॉक ऑप्शन भी एक बेहतरीन विकल्प है। आप चाहे तो स्प्रिंग लॉक या मैग्नेटिक क्लास्प लगवा सकती हैं। यह चेन को एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन देता है।