सार

बदलते मौसम के कारण हम कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। जैसे मौसम के बदलाव के चलते डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली। बदलता मौसम जितना सूकुन हमें देता है। उतनी ही बीमारियां अपने साथ लाता है। जिसके कारण हम काफी परेशान रहते हैं। चाहे वो सर्दी जुकाम हो, खांसी, बुखार, स्किन पर होने वाले दाने आदि। ये सब हमे बदलते मौसम के साथ परेशान करते रहते हैं। जैसे-जैसे गर्मी शुरू होती है तो लोगों को गर्मी के दाने निकलने शुरू हो जाते हैं। जिसके कारण उनकी स्किन पर काफी बुरा असर पड़ता है। सर्दी में बुखार, खांसी, जुकाम और बारिश के मौसम में लोगों को बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

ये सारी समस्याएं इसलिए पैदा होती है क्योंकि जैसे ही मौसम में बदलाव होने लगता है वैसे ही हमारी बॉडी का टेंमप्रेचर भी बदलने लगता है जिसके कारण जो बदलाव मौसम में आते हैं उसे इतनी आसानी से बॉडी एड्ओप्ट नहीं कर पाती इसलिए हम बीमार पड़ते हैं। साथ ही इसका एक और कारण है वो है हमारी बॉडी की इम्यूनिटी पावर। जो बदलते मौसम के साथ वीक होती है। जिनकी भी इम्यूनिटी पावर स्ट्रोंग नहीं होती वो भी बदलते मौसम का शिकार सबसे ज्यादा होते हैं।

मौसम बदलने पर लोग में होने वाली बीमारियों का कारण

  • इम्यूटिनि पावर कम होना। इसके कारण ही हम मौसम के बदलते ही तरह-तरह की बीमरियों का शिकार हो जाते हैं।
  • साफ-सफाई जहां नहीं होगी वहां मौसम के बदलाव के साथ बीमारियां अपने आप पैदा हो जाएगी।
  • खान-पान अगर हम अपने खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगे तो जरूर हमें कोई ना कोई मौसमी बीमार हो जाएगी।
  • बदलता लाइफस्टाइल जो हम मौसम के साथ बदलते हैं वो भी हमारी बीमारी का कारण बन सकता है।

मौसम बदलने पर लोग किस तरह करें अपना बचाव

  • अगर आपको बदलते मौसम के साथ बीमारियों से भी छूटकारा पाना है तो आपको अपनी इम्यूनिटी को अच्छा करना पड़ेगा तभी आप मौमसी बीमारी से बच सकते हैं।साफ-सफाई का खास ध्यान रखें जिसके कारण आपको मौसमी बीमारी का शिकार ना होना पडे। 
  • खान-पान को सुधारे क्योंकि अच्छा खाएंगे तभी आप मौसम के बदलने पर होने वाली बीमारी से अपना बचाब कर पाएगे।
  • अगर आपके आस-पास किसी को बुखार या अन्य कोई भी बीमारी है तो तुरंत एतिहात बरते और अपने आपको सुरक्षित रखें। 
  • किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही ना करें क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो नुकसान आपको ही पहुंचेगा।

मौसम बदलने पर इन जरूरी टिप्स को अपनाएं

  • अगर आपके आसपास कोई भी बीमार है तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएं।
  • आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाएं ताकि बीमारी ज्यादा ना फैल पाए।
  • लोगों को मौसम के बदलाव के कारण होने वाली बीमारी से जागरूक कराएं। ताकि समय रहते उसे रोका जा सके।
  • अगर आप चाहे तो लोगों की घर-घर जाकर मदद कर सकते हैं इससे उन्हें इन बीमारियों से बचने के बारे में जानकारी मिल सकती है।
  • हाथ समय-समय पर धोएं, कपड़े भी अच्छे से साफ और अच्छे से सुखाए जिसके कारण आप बीमारियों से बचाव करने के लिए तैयार हो सके।
  • मास्क जरूर लगाए बढ़ते कोरोना ने लोगों को बीमारी से कैसे बचना है इसके बारे में जरूरी जानकारी दे दी है, कि बचोगे तभी जीओगे।