MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • World News
  • इन 10 देशों में सब्जी-भाजी की तरह बिकते हैं हथियार, एक जगह तो आबादी से कहीं ज्यादा बंदूकें

इन 10 देशों में सब्जी-भाजी की तरह बिकते हैं हथियार, एक जगह तो आबादी से कहीं ज्यादा बंदूकें

नई दिल्ली। अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती हैं। 4 जुलाई को फ्रीडम डे परेड के दौरान भी एक सनकी ने भीड़ में अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए 6 लोगों की जान ले ली, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हैं। वैसे, अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कोई नई बात नहीं है। इसकी सबसे बड़ी वजह हथियारों की होड़ है। दुनिया में कई देश तो ऐसे हैं, जहां हथियार सब्जी-भाजी की तरह बिकते हैं। यही वजह है कि वहां हर 100 लोगों में औसतन सबसे ज्यादा हथियार हैं। 2018 में आए स्माल आर्म्स सर्वे के मुताबिक, 2006 तक दुनिया में 65 करोड़ हथियार थे जो कि 2017 में बढ़कर 85 करोड़ हो गए। इनमें 85% हथियार आम लोगों के पास, 13% हथियार सेनाओं के पास, जबकि 2% कानूनी एजेंसियों के पास हैं। बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार अमेरिकी लोगों के पास हैं। आइए जानते हैं वर्ल्ड के 10 ऐसे देश जहां प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा हथियार हैं।   

Asianet News Hindi | Updated : Jul 08 2022, 04:00 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

अमेरिका : 
प्रति व्यक्ति के हिसाब से अमेरिका में लोगों के पास सबसे ज्यादा हथियार हैं। यहां हर 100 लोगों के बीच 120.5 बंदूकें हैं। 2018 में अमेरिका की जनसंख्या 32.67 करोड़ थी, जबकि यहां हथियारों की संख्या 39.33 करोड़ थी। यहां पर आबादी से भी ज्यादा हथियारों की संख्या है। यही वजह है कि अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती हैं। यहां के बच्चे पिस्तौल लेकर स्कूल चले जाते हैं। 

210
Asianet Image

यमन : 
यमन एक इस्लामिक देश है। इस देश की आबादी करीब 3 करोड़ है। लेकिन यहां हथियारों की संख्या 1.50 करोड़ है। यानी यहां पर हर दूसरे शख्स के पास हथियार है। यहां हर 100 लोगों में से 50 लोगों के पास हथियार हैं। वैसे कुल हथियारों के मामले में यमन दुनिया का 9वां देश है। 

310
Asianet Image

मॉन्टेनेग्रो : 
2018 में इस देश की आबादी 6.29 लाख थी। इस देश में हर 100 लोगों के बीच औसतन 39.1 हथियार हैं। वैसे, कुल हथियारों की संख्या के हिसाब से देखें तो यहां इतने कम हथियार हैं कि इसका नाम दुनिया में टॉप-25 सबसे ज्यादा हथियार रखने वाले देशों में शामिल नहीं है। लेकिन कम आबादी की वजह से यह दुनिया का तीसरा देश है जहां प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा हथियार हैं। 

410
Asianet Image

सर्बिया : 
यूरोप में स्थित सर्बिया में हर 100 लोगों के बीच औसतन 39.1 हथियार हैं। इस देश की कुल आबादी 87 लाख है। इस देश में भी कुल बंदूकों या हथियारों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन प्रति व्यक्ति औसत हथियार के मामले में यह काफी आगे है। 

510
Asianet Image

कनाडा : 
कनाडा, उत्तरी अमेरिका में स्थित एक देश है। यहां 10 राज्य और 3 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। इस देश की जनसंख्या 3.70 करोड़ है। यहां हर 100 लोगों के बीच औसतन 34.7 हथियार हैं। इस देश में लीगल और इलीगल दोनों तरह के कुल 1.27 करोड़ हथियार हैं। वैसे कुल हथियारों के मामले में यह दुनिया का 12वां देश है। 
 

610
Asianet Image

उरुग्वे : 
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित उरुगवे की आबादी 35 लाख के आसपास है। इस देश में हर 100 लोगों के बीच औसतन 34.7 हथियार हैं। हालांकि, इस देश का नाम सबसे ज्यादा हथियार रखने वाले टॉप 25 देशों में शामिल नहीं है। लेकिन आबादी के हिसाब से औसतन यहां लोगों के पास काफी हथियार हैं। 

710
Asianet Image

साइप्रस : 
साइप्रस एक यूरेशियन देश है, जो कि लेबनान, सीरिया और इसराइल का पड़ोसी है। इस देश की कुल आबादी महज 12 लाख है। हालांकि, यहां हर 100 लोगों में से 34 के पास हथियार हैं। कुल हथियारों के मामले में ये भी टॉप-25 से बाहर है। 

810
Asianet Image

फिनलैंड :
क्षेत्रफल के हिसाब से फिनलैंड यूरोप का आठवां सबसे बड़ा देश है। इस देश की जनसंख्या करीब 55 लाख के आसपास है। हालांकि, यहां हर 100 लोगों में से 32.4 के पास हथियार या बंदूकें हैं। दुनिया के टॉप-25 सबसे ज्यादा हथियार रखने वाले देशों में यह शामिल नहीं है। 

910
Asianet Image

लेबनान :  
पश्चिमी एशिया में बसे लेबनान की कुल आबादी 60 लाख के करीब है। हालांकि, हथियारों की बात करें तो ये देश काफी आगे है। यहां हर 100 लोगों में से 31.9 बंदूकें हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा हथियार रखने वाले टॉप-25 देशों में ये कहीं नहीं है। 

1010
Asianet Image

आइसलैंड : 
आइसलैंड पश्चिमी यूरोप में स्थित एक छोटा सा देश है। इस देश की कुल आबादी महज 3.37 लाख है। हालांकि, यहां हर 100 लोगों में औसतन 31.7 हथियार हैं। सबसे ज्यादा हथियार रखने वाले टॉप-25 देशों में आइसलैंड शामिल नहीं है। 

ये भी देखें : 

क्या है अमेरिकी गन कानून, जानें क्यों 231 साल बाद भी अमेरिका इस पर नहीं लगाया पाया लगाम

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories