- Home
- World News
- World Tiger Day:बाड़े में गिरे शख्स को 5 मिनट में जिंदा खा गया बाघ, देखें 6 डरावनी तस्वीरें
World Tiger Day:बाड़े में गिरे शख्स को 5 मिनट में जिंदा खा गया बाघ, देखें 6 डरावनी तस्वीरें
International Tiger Day 2022: दुनियाभर में हर साल 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य बाघों के प्रति लोगों को जागरुक करना है, ताकि वो ज्यादा से ज्यादा उनके संरक्षण को बढ़ावा दें। वैसे भी दुनिया में बेहद कम बाघ बचे हैं और ये तेजी से विलुप्त होते जा रहे हैं। बता दें कि बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक सम्मेलन हुआ था। इसके बाद हर साल अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाने का ऐलान किया गया। वैसे, बाघ एक सुंदर लेकिन खूंखार जानवर है। इंटरनेशनल टाइगर डे के मौके पर हम बता रहे हैं बाघ द्वारा इंसानों पर किए गए जानलेवा हमलों के बारे में।
| Published : Jul 28 2022, 08:25 PM IST / Updated: Jul 31 2022, 10:46 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
रूस के कलिनिनग्राद चिड़ियाघर में जब जूकीपर साइबेरियन बाघ के लिए खाना लेकर आई तो वह जोर से उछला। ताइफुन नाम के इस 16 साल के बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों पत्थर मारके बाघ को भगाया। बाद में महिला को अस्पताल ले जाया गया।
सितंबर, 2014 में दिल्ली के चिड़ियाघर में बाघ के हमले से एक 22 साल के युवक की मौत हो गई थी। युवक का नाम मकसूद था। यह बाघ को बेहद नजदीक से देखने के चक्कर में बाड़े में गिर गया था, जहां उस पर सफेद बाघ ने हमला कर दिया। युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और महज 5 मिनट में सफेद बाघ मकसूद को जिंदा खा गया था। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हुआ था।
मई, 2022 में एक वीडियो सामने आया था, जिसे अफ्रीका के एक चिड़ियाघर का बताया गया। इस वीडियो में एक शख्स चिड़ियाघर घूमने गया था। इस दौरान उसने शेर के साथ मसखरी शुरू कर दी। दरअसल, इस शख्स ने पिंजरे में हाथ डालने की गुस्ताखी कर दी। ऐसा करते ही शेर ने उसका हाथ जबड़े में दबा लिया। इस दौरान शेर उस शख्स की एक उंगली चबा गया।
2019 में दिल्ली के चिड़ियाघर में एक शख्स ग्रिल लांघकर शेर के बाड़े में घुस गया। इसके बाद वह शख्स काफी देर तक शेर के सामने बैठा रहा। शेर भी युवक को घूरता रहा, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने बाड़े में कूद कर उस शख्स का बाहर निकाला। रेहान नाम का यह शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
डीन श्नेडर (Dean Schneider) नाम का ये शख्स, शेरों के साथ काफी समय बिताता है। एक बार जब वो शेर के साथ खेल रहे थे, तभी अचानक शेर ने उन पर हमला कर दिया। डीन श्नेडर शेरों के इस हमले में बड़ी मुश्किल से बच पाए थे।
मई, 2022 में एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में शेर के दोनों तरफ दो युवा ज़ूकीपर खड़े होते हैं। इनमें से शेर अचानक दाईं ओर खड़े शख्स पर हमला कर देता है। इस पर दूसरा ज़ूकीपर उसे बचाने दौड़ता है। इतने में पास ही मौजूद शेरनी शेर के पास पहुंचती है। इसके बाद शेर उस जूकीपर को छोड़ देता है।
ये भी देखें :
जंगल में जाओ तो चूं की आवाज भी मत करना, वरना.. ये कुत्ता भूल गया था अपनी लिमिट
Mahindra Xylo कार को सड़क पर रोककर चबाने लगा बाघ, आनंद महिन्द्रा ने कही यह बात