MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • World Snake Day 2022 : दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप, डस लें तो मरना तय

World Snake Day 2022 : दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप, डस लें तो मरना तय

World Snake Day 2022: दुनियाभर में हर साल 16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों के दिलों से सांपों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर उन्हें इसके बारे में जागरुक करना है। बता दें कि सांप दुनिया के उन जीवों में शामिल है, जिसे लेकर लोगों में सबसे ज्यादा गलतफहमी है। मसलन लोगों को लगता है कि हर सांप जहरीला होता है, इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए उसे मारना जरूरी है। जबकि हकीकत में दुनियाभर के कुल सांपों में से सिर्फ 7% ही जहरीले होते हैं। बाकी के 93% फीसदी सांप बिना जहर वाले होते हैं। इस पैकेज में बता रहे हैं दुनिया के 10 जहरीले सांपों के बारे में। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 18 2022, 10:41 AM
5 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

इनलैंड ताइपन (Inland Taipan)
इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। ये सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हमला करने से पहले यह सांप अपने शरीर को तेजी से सिकोड़ लेता है। उसके बाद अचानक डस लेता है। इसके काटने से इंसान एक घंटे से भी कम समय में मर सकता है। इनलैंड ताइपन के काटने से शख्स को तुरंत लकवा मार जाता है। इनलैंड ताइपन एक बार में 110 मिलिग्राम जहर उगलता है, जो 100 लोगों की जान लेने के लिए काफी है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। 

210
Asianet Image

ईस्टर्न ब्रॉउन स्नेक (Eastern Brown Snake): 
ईस्टर्न ब्रॉउन स्नेक दुनिया के सबसे जानलेवा सांपों में से है। इनलैंड ताइपन के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला जमीनी सांप माना जाता है। यह भी ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इनलैंड ताइपन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला लैंड स्नेक माना जाता है। वयस्क ईस्टर्न ब्राउन सांप पतला होता है और लंबाई में 7 फीट तक हो सकता है। इनके काटने पर  जी मिचलाना, उल्टी, पेट दर्द और सिरदर्द होता है। वैसे इस सांप को जब तक छेड़ा न जाए तो वो कुछ नहीं करते। ये सिर्फ हिलने डुलने पर ही हरकत करते हैं। 

310
Asianet Image

ब्लैक मांबा (Black Mamba)
ब्लैक मांबा अफ्रीका का सबसे जहरीला और जानलेवा सांप है। इसका जहर कार्डियोटॉक्सिक (Cardiotoxic) होता है, जिससे दिल का दौरा पड़ता है। इसके एक बूंद जहर भी इंसान की जान लेने के लिए काफी है। अगर आधे घंटे में एंटीवेनम न मिले तो जान बचाना मुश्किल हो जाता है। इसका जहर नर्वस सिस्टम और मासंपेशियों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे इंसान को लकवा मार जाता है। इस सांप की लंबाई 6 से 8 फीट तक होती है और यह 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भागता है। 

410
Asianet Image

कॉमन डेथ एडर (Common Death Adder)
कॉमन डेथ एडर भी दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। देखने में यह वाइपर जैसा दिखता है और उसी प्रजाति का है। डेथ एडर सांप के  पास एक चौड़ा, चपटा और ट्राएंगुलर सिर के साथ ही मोटा शरीर होता है जिस पर लाल, भूरे और काले रंग के बैंड बने होते हैं। इस सांप की लंबाई ज्यादा नहीं होती। ये मुश्किल से 1 मीटर के होते हैं, लेकिन जहर के मामले में ये दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक हैं। 

510
Asianet Image

बेल्चर्स सी स्नेक (Belcher’s Sea Snake)
बेल्चर्स सी स्नेक को दुनिया का सबसे जहरीला समुद्री सांप कहा जाता है। इस सांप के काटने से 30 मिनट से भी कम समय में मौत हो सकती है। ये सांप आकार में छोटे होते हैं और पीले रंग के केस और हरे रंग के क्रॉसबैंड के साथ दिखते हैं। बेल्चर्स सी स्नेक का भोजन छोटी मछलियां और जलीय जीव हैं। यह जहरीला सांप ज्यादातर हिंद महासागर, थाईलैंड की खाड़ी, न्यू गिनी और इंडोनेशिया के समुद्री तट के आसपास पाया जाता है। इसका जहर इनलैंड ताइपन से 100 गुना ज्यादा खतरनाक होता है।

610
Asianet Image

बैंडेड करैत (Banded Krait)
करैत भारत में पाई जाने वाली सबसे जहरीली प्रजाति का सांप है। हालांकि, ये बेहद शर्मीला होता है। बैंडेड करैत देखने में बहुत खूबसूरत होता है और इसे अहिराज सांप भी कहते हैं। हालांकि, ये जितना खूबसूरत है, उससे कई गुना जहरीला है। ये बेहद कम काटता है और गलती से पैर पड़ने या खुद पर हुए हमले की वजह से ही काटता है। बैंडेड करैत का जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। ये सीधे नर्वस सिस्टम पर असर करता है। ये सांप ज्यादातर रात में निकलते हैं। इनके दांत छोटे होते हैं। कई बार शिकार को पता भी नहीं चलता कि उसे सांप ने काट लिया है और बिस्तर पर ही उसकी मौत हो जाती है। 

710
Asianet Image

फिलीपीन कोबरा (Phillipine Cobra)
यह कोबरा प्रजाति का ही एक सांप है, जो ज्यादातर फिलीपींस और उसके आसपास के देशों में पाया जाता है। ये सामान्य कोबरा सांप से ज्यादा जहरीला होता है। ये सांप आकार में 3 मीटर तक लंबे होते हैं। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो सीधा नर्वस सिस्टम पर असर करता है। फिलीपिनी कोबरा के काटने से इंसान को लकवा मार जाता है। समय से एंटीवेनम नहीं मिली तो आधे घंटे में जान जा सकती है। 

810
Asianet Image

रैटल स्नेक (Rattle Snake)
रैटल स्नेक उत्तरी अमेरिका में पाया जाने वाला सबसे जहरीला सांप है। इसकी पूंछ के आखिरी सिरे में छल्ले की तरह बना होता है, जिससे यह कंपन कर झुनझुने की तरह आवाज निकालता है। इस सांप का जहर हीमोटॉक्सिक होता है, जो इंसान के खून में मिलकर ऊतकों को नष्ट करने लगता है। समय से एंटीवेनम न मिले तो इसके काटने पर बचना मुश्किल होता है। 

910
Asianet Image

पिट वाइपर (Pit Viper)
पिट वाइपर सांप का मध्य और दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं। इनकी लंबाई 4 से 7 फीट तक हो सकती है। इनके जहर में एंटीकॉगुलेंट (Anticogulant) होता है, जिससे ब्रेन हेमोरेज (Hemorrhage) होने का डर रहता है। ये सांप एक बार में 90 बच्चों को जन्म देता है। समय से एंटीवेनम न मिले तो मरीज की जान बचाना बेहद कठिन हो जाता है। 

1010
Asianet Image

ईस्टर्न टाइगर स्नेक (Eastern tiger Snake)
ईस्टर्न टाइगर स्नेक दक्षिण-पूर्व ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के पहाड़ों और घास के मैदानों में पाया जाता है। इसे टाइगर स्नेक इसलिए कहते हैं क्योंकि इसके शरीर पर पीले और काले रंग के धब्बे होते हैं। 15 मिनट में ही इसका जहर एक इंसान की जान ले सकता है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिन, कोगुलेंट, हेमोलिसिन और मायोटॉक्सिन के मिश्रण से बनता है। इस सांप की औसत लंबाई 4 से 6 फीट तक होती है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories