MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • World Population Day: आबादी के लिहाज से ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े देश, टॉप-5 में पाकिस्तान भी

World Population Day: आबादी के लिहाज से ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े देश, टॉप-5 में पाकिस्तान भी

World Population Day 2022: 11 जुलाई को हर साल विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया में बढ़ती आबादी पर काबू पाना है, ताकि लोगों को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न होना पड़े। बता दें कि जुलाई, 2022 तक दुनिया की आबादी करीब 8 अरब पहुंच चुकी है। इनमें टॉप-5 देशों की आबादी दुनिया की आधी जनसंख्या के बराबर है। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा आबादी वाले दुनिया के टॉप-10 देशों को। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 11 2022, 10:17 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

1- चीन 
आबादी - 1,448,471,400 (1.44 अरब)

चीन दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां के सबसे बड़े व्यावसायिक शहर शंघाई की आबादी ही 2.85 करोड़ है। दूसरे नंबर पर राजधानी बीजिंग है, जिसकी आबादी 2.13 करोड़ है।   

210
Asianet Image

2- भारत
आबादी - 1,406,631,776 (1.40 अरब)

भारत दुनिया का दूसरा सबसे आबादी वाला देश है। भारत की जनसंख्या जिस गति से बढ़ रही है, उसे देखते हुए अगले कुछ साल में हम चीन को पीछे छोड़ देंगे। मुंबई भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। यहां की जनसंख्या 2.09 करोड़ है। 

310
Asianet Image

3- अमेरिका 
आबादी - 334,805,269 (33 करोड़)

आबादी के लिहाज से अमेरिका दुनिया का तीसरा बड़ा देश है। यहां के न्यूयॉर्क शहर की आबादी सबसे ज्यादा है। न्यूयॉर्क की आबादी 1.88 करोड़ है। वहीं दूसरे नंबर पर लॉस एंजिलिस है, जिसकी आबादी 1.24 करोड़ है।

410
Asianet Image

4- इंडोनेशिया 
आबादी - 279,134,505 (28 करोड़)

दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश इंडोनेशिया है। यहां की राजधानी जकार्ता की आबादी सबसे ज्यादा 1.10 करोड़ है। 

510
Asianet Image

5- पाकिस्तान 
आबादी - 229,488,994 (23 करोड़)

पाकिस्तान दुनिया का पांचवा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है। यहां के कराची शहर की आबादी सबसे ज्यादा है। 2022 के मुताबिक, कराची की जनसंख्या करीब 1.68 करोड़ है। 

610
Asianet Image

6- नाइजीरिया 
आबादी - 216,746,934 (21 करोड़)

अफ्रीकी देश नाइजीरिया दुनिया का छठा सबसे आबादी वाला मुल्क है। यहां की राजधानी नाइजर सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। नाइजर की वर्तमान जनसंख्या 2.59 करोड़ है। 

710
Asianet Image

7- ब्राजील 
आबादी - 215,353,593 (21 करोड़)

ब्राजील दुनिया का सातवां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। ब्राजील में सबसे ज्यादा जनसंख्या साओ पाओलो शहर की है। यहां की आबादी 1.24 करोड़ है। इसके बाद दूसरा बड़ा शहर 68 लाख की आबादी के साथ रियो डि जेनेरियो है। 

810
Asianet Image

8- बांग्लादेश
आबादी - 167,885,689 (17 करोड़)

भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश दुनिया का आठवां सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। यहां की राजधानी ढाका की जनसंख्या 2.24 करोड़ है। 

910
Asianet Image

9- रूस
आबादी - 145,805,947 (15 करोड़)

क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस आबादी में भी टॉप-10 में है। यह दुनिया का नौवां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां की राजधानी मास्को की जनसंख्या 1.26 करोड़ है। 

1010
Asianet Image

10- मेक्सिको 
आबादी - 131,562,772 (13 करोड़)

मेक्सिको, दुनिया का 10वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां की राजधानी मेक्सिको सिटी सबसे बड़ा शहर है। इसकी जनसंख्या 2.20 करोड़ है। 

ये भी देखें : 

ये हैं दुनिया के 10 सबसे साफ-सुथरे देश

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories