MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • दुनिया की सबसे खूंखार प्राइवेट सेना को ऑपरेट करता है राष्ट्रपति पुतिन का पूर्व रसोइया, जाने कैसे होती भर्ती?

दुनिया की सबसे खूंखार प्राइवेट सेना को ऑपरेट करता है राष्ट्रपति पुतिन का पूर्व रसोइया, जाने कैसे होती भर्ती?

World's most dangerous Private army: दुनिया के देशों के पास एक से बड़ी एक ताकतवर सेनाएं हैं लेकिन रूस ऐसा देश है जिसके पास एक खूंखार प्राइवेट आर्मी भी है। यह आर्मी, रूसी सेना के पैरलल है। दुनिया की इस खूंखार आर्मी के जवान यूक्रेन युद्ध में बड़े ही बर्बर तरीके से हिस्सा लिए। हैरत की बात यह कि इस प्राइवेट आर्मी को विभिन्न टुकड़ियों में बांटकर टारगेट दिया गया था। काम पूरा होने के बाद बाकायदा इनको सम्मानित कर वापस सामान्य जीवन में भेजा भी गया। आईए जानते हैं कौन है इस प्राइवेट आर्मी का कर्ताधर्ता और क्यों इसको रूस ने दे रखी है मान्यता...

Dheerendra Gopal | Updated : Jan 08 2023, 07:15 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

किसको शामिल किया जा रहा था इस प्राइवेट सेना में...

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूसी सेना का साथ देने के लिए एक सैन्य ग्रुप को युद्ध के मैदान में भेजा गया था। बताया गया कि इनमें तमाम दूसरे देशों के सैनिक और तमाम आतंकी भी शामिल हैं। दरअसल, यह रूसी प्राइवेट सेना थी। इसे एक प्राइवेट कंपनी  Wagner Group द्वारा संचालित किया जा रहा था। रूस की प्राइवेट सेना  Wagner Group में जेल में बंद खूंखार अपराधियों, हत्यारों आदि को शामिल किया जा रहा था। इनकी बाकायदा ट्रेनिंग कराई गई। इस प्राइवेट सेना की भर्ती रूसी जेलों में चली जहां एक से बढ़कर एक खतरनाक अपराधी कैद थे।
 

27
Asianet Image

भाड़े के सैनिकों  को कैडर दिया गया

वैगनर सैनिकों को शामिल करने के बाद उनको रैंक दिया गया। इन भाड़े के सैनिकों के यूक्रेन युद्ध में उतारा गया। यहां इन लोगों ने हजारों यूक्रेनी सैनिकों को बर्बरतापूर्वक हत्याएं की। रूसी सैनिकों के साथ मिलकर युद्ध किया। इन सैनिकों को भरोसा दिलाया गया कि वह जब लौटेंगे तो उनको सामान्य जीवन जीने का मौका दिया जाएगा।
 

37
Asianet Image

व्हाइट हाउस ने पिछले महीने के अंत में कहा था कि वैगनर ग्रुप ने यूक्रेन में रूसी सेना को मजबूत करने में मदद करने के लिए उत्तर कोरिया से हथियारों की खेप भेजी थी।

5 जनवरी को फर्स्ट ग्रुप को कर दिया गया आजाद

कांट्रैक्ट के अनुसार जब वैगनर सैनिकों की पहली खेप वापस यूक्रेन से आई तो उनको जेल से स्थायी आजादी तो मिली ही साथ ही उनको सामान्य जीवन जीने के लिए विदाई भी दी गई। वैगनर के बॉस ने इन सैनिकों को सामान्य नागरिक की तरह रूस में रहने का संदेश दिया। साथ ही सामान्य जीवन में आने पर हत्या या अन्य अपराध से बचने को भी कहा।
 

47
Asianet Image

कौन है रूसी प्राइवेट सेना का कमांडर? 

रूसी प्राइवेट सेना वैगनर ग्रुप के संचालक येवगेनी प्रिग्रोजिन है। येवगेनी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे विश्वासपात्र और करीबी हैं। एक रसोइयां से रूस के सबसे ताकतवर इंसान बनने के सफर में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का सबसे बड़ा योगदान है। 61 साल के येवगेनी के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि वह पुतिन के उत्तराधिकारी हैं। 

57
Asianet Image

हालांकि, पुतिन की बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि वह येवगेनी को जल्द राष्ट्रपति पद सौंप सकते हैं। येवगेनी कभी एक हॉटडॉग स्टाल लगाया करते थे। बाद के दिनों में वह पुतिन के शेफ बन गए। येवगेनी प्रिगोजिन का जन्म 1 जून 1961 को सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। पुतिन की तरह येवगेनी सेंट पीटर्सबर्ग में पले-बढ़े।
 

67
Asianet Image

कैसे आए पुतिन के संपर्क में येवगेनी?

हॉटडॉग स्टॉल लगाने वाले येवगेनी ने अपने पार्टनर के साथ मिलकर एक रेस्टोरेंट खोली। जल्द ही इस रेस्टोरेंट की पापुलैरिटी बढ़ी और यह सेंट पीटर्सबर्ग का सबसे उम्दा रेस्त्रां बन गया। पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पुतिन खुद वर्ल्ड लीडर्स के साथ इस रेस्तरां में गए। सबसे अहम यह कि अपने मेहमानों को सर्व किए जाने के दौरान येवगेनी स्वयं मौजूद रहते। इसी दौरान उनकी पुतिन से जान पहचान हुई। 

77
Asianet Image

पुतिन उनके प्रभावित हुए और फिर तो येवगेनी के दिन ही फिर गए। पुतिन के संपर्क में आने के बाद येवगेनी ने कॉनकॉर्ड कैटरिंग की शुरुआत की। इसके बाद येवगेनी को रूस के स्कूलों और सेना को खिलाने के लिए बड़े गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिलने लगे। उन्हें राष्ट्रपति के भोज की मेजबानी करने का अवसर भी मिला। इसी के बाद से उन्हें पुतिन का रसोइया या शेफ कहा जाने लगा। एंटी-करप्शन फाउंडेशन के मुताबिक, पिछले 5 सालों में येवगेनी को 3.1 अरब डॉलर यानी 26 हजार करोड़ रुपए के गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं।

यह भी पढ़ें:

आटा 160 रु, मटन 1800, तेल 580 रु लीटर, देखिए पाकिस्तान में कैसे मचा हाहाकार

US की टॉप कंपनी में काम करने वाले शक्ल से स्मार्ट शंकर मिश्रा की गंदी हरकत पर दुनिया कर रही थू-थू

एयर इंडिया प्लाइट में बेशर्मी की हद पार करने वाले शंकर मिश्रा की अब गई नौकरी, कंपनी बोली- हम SHOCKED हैं...

Dheerendra Gopal
About the Author
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं। अमर उजाला से शुरू करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर रहे। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव। एशियानेट में वर्तमान में EOD देखते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories