- Home
- World News
- कौन हैं ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी, जो प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर बढ़ा रहीं अपने पिता की मुश्किलें
कौन हैं ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी, जो प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर बढ़ा रहीं अपने पिता की मुश्किलें
वॉशिंगटन. अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद लगातार प्रदर्शन हो रहा है। इन प्रदर्शनों को दुनियाभर के तमाम लोग समर्थन कर रहे हैं। हिंसा और प्रदर्शनों को रोकने में अब तक ट्रम्प प्रशासन नाकाम साबित रहा है। लेकिन अब इन प्रदर्शनों का समर्थन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प ने भी समर्थन किया है। माना जा रहा है कि टिफनी अपने पिता की मुसीबत और बढ़ा सकती हैं। टिफनी ट्रम्प की पहली बेटी इवांका की तरह राजनीति और बिजनेस में सक्रिय नहीं हैं। आईए जानते हैं कि कौन हैं टिफनी और वे क्या करती हैं?
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
टिफनी ने फ्लॉयड की मौत पर गुस्सा जाहिर करते हुए ब्लैक स्क्रीन पोस्ट किया है। इसके अलावा टिफनी की मां मार्ला मैपल्स ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है।
कौन हैं टिफनी?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 3 शादियां की हैं। उनकी 5 संतानें डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका, एरिक, टिफनी और बैरन ट्रंप। टिफनी इन्हीं में से एक हैं। टिफनी ट्रम्प की दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की बेटी हैं। ट्रम्प ने मार्ला से 1993 में शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी।
ट्रम्प की टिफनी की मां से शादी सिर्फ 6 साल चली। इसके बाद दोनों लोग 1999 में अलग हो गए। ट्रम्प ने मेलानिया से शादी कर ली। मेलानिया और ट्रम्प के बेटे का नाम बैरन है।
टिफनी सियासत से काफी दूर रहती हैं। यही कारण है कि वे व्हाइट हाउस में भी कम ही देखी जाती हैं। टिफनी ने राजनीति और अपने पिता के बिजनेस में दिलचस्पी ना दिखाते हुए लॉ में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा।
इतना ही नहीं टिफनी अपने भाइयों और इवांका के साथ भी कम ही नजर आती हैं। टिफनी की मां एक्ट्रेस और मॉडल रही हैं। वे अमेरिका में जाना माना नाम रही हैं।
टिफनी का जन्म 13 अक्टूबर 1993 को हुआ था। उनका नाम एक ज्वैलरी ब्रांड टिफनी पर रखा गया है। टिफनी कैलिफोर्निया में पढ़ी बढ़ीं। टिफनी यहां अपने मां के साथ अलग रहती थीं।
वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। टिफनी इंस्टाग्राम पर खूब तस्वीरें शेयर करती हैं। उन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं।
टिफनी की लाइफस्टाइल भी काफी सरल है। वे एक बार अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में आई थीं। दरअसल, उन्होंने ड्रेस को सेल से खरीदा था और रिपब्लिकन पार्टी के इवेंट में उसे पहनकर पहुंच गई थीं।
टिफनी इस वक्त नाइजीरिया के माइकल बोलूस नाम के शख्स को डेट कर रही हैं। वे अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ काफी तस्वीरें भी शेयर करती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने बोलूस को पिता ट्रम्प से भी मिलवाया था।
2019 में ट्रम्प ने एक सहायक को नौकरी से हटा दिया था। उन्होंने टिफनी को मोटा कह दिया था। व्हाइट हाउस के इस कर्मचारी ने कहा था कि ट्रम्प टिफनी के साथ फोटो क्लिक कराने से बचते हैं, क्यों कि वे काफी मोटी हैं।