9-11 की वो 10 तस्वीरें जो आपको अमेरिका के दर्द को भूलने नहीं देंगी
वॉशिंगटन. 18 साल पहले आज के ही दिन अमेरिका में वह हमला हुआ था, जिसने पूरी दुनिया को दहला दिया था। 11 सितंबर, 2001 को न्यूयॉर्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के गगनचुंबी ट्विन टावर्स पर आतंकी संगठन अल-कायदा ने आत्मघाती हमला किया था। अल-कायदा के आतंकवादियों ने 4 हवाई जहाजों को हाईजैक कर लिया था। इनमें से दो हवाई जहाजों से आतंकवादियों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स पर टक्कर मारी थी, जिसके बाद दोनों गगनचुंबी इमारतें धू-धू कर जलने लगी थीं और इसके बाद पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बन गया था। आंतकवादियों ने तीसरे जहाज से अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के ठीक बाहर स्थित अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन की बिल्डिंग को टक्कर मारी थी, जबकि चौथा जहाज पेन्सिल्विनिया में क्रैश हो गया था। दुनिया के इतिहास में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जाता है। इस हमले के बाद अमेरिका ने अल-कायदा के खिलाफ कई अभियान शुरू किए। इस हमले की बरसी पर देखें कुछ तस्वीरें।
| Updated : Sep 11 2019, 01:15 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
110
)
न्यूयॉर्क वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पहले टावर के जल कर ध्वस्त हो जाने के बाद कुछ इस तरह धू-धू कर जल रहा था दूसरा टावर।
210
जब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का दूसरा टावर इस तरह जलने लगा।
310
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का टावर जल कर धुएं के बादल और राख में बदल में गया।
410
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के जलते हुए टावर से एक शख्स के गिरने की टेलीविजन पर दिखाई गई थी यह इमेज।
510
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ध्वस्त होने के बाद हवाई जहाज से ली गई थी यह तस्वीर।
610
दोनों टावर के ध्वस्त हो जाने के बाद वहां से बच कर निकलते लोग।
710
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के टावर्स के जल जाने के बाद में राख और धूल में नहाया वहां मौजूद एक शख्स।
810
टावर्स के जल कर बर्बाद हो जाने के बाद वहां मौजूद अमेरिका का राष्ट्रीय झंडा।
910
9/11 हमले की बरसी पर नॉर्थ पूल पर हमले में मारे गए लोगों के मेमोरियल पर इन्सक्राइब्ड अपने हसबैंड के नाम को देख कर शोक जताती हुई।
1010
साल 2013 में 11/9 हमले में मारे गए लोगों की याद में लोगों ने 3,000 अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज लगा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।