MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • क्या है हैलोवीन फेस्टिवल, जिसने एक झटके में ले ली सैकड़ों जानें; आखिर क्या है इसके डरावने गेटअप की वजह

क्या है हैलोवीन फेस्टिवल, जिसने एक झटके में ले ली सैकड़ों जानें; आखिर क्या है इसके डरावने गेटअप की वजह

Halloween Day: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार देर रात हैलोवीन फेस्टिवल (Halloween Festival) के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के चलते अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भगदड़ के चलते मची अफरा-तफरी के बीच कई लोगों को हार्ट फेल हुआ, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। इनमें से कई लोगों का हार्ट फेल हो गया था। सियोल पुलिस के मुताबिक, फेस्टिवल के दौरान शहर की एक संकरी रोड पर लाखों लोग इकट्ठे हो गए, जिसके चलते वहां भगदड़ मच गई। इस हादसे के बाद साउथ कोरिया में एक दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। आखिर क्या है हैलोवीन फेस्टिवल ये कब और क्यों मनाया जाता है? आइए जानते हैं।  

Ganesh Mishra | Updated : Oct 30 2022, 12:11 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

क्या है हैलोवीन फेस्टिवल?
हैलोवीन फेस्टिवल (Halloween Festival) को 31 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है, जिसे पश्चिमी देशों में ईसाई बड़े धूमधाम से मनाते हैं। दरअसल, 31 अक्टूबर का दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है। ऐसे में सेल्टिक लोग इसे नए साल की शुरूआत के रूप में मनाते हैं।

29
Asianet Image

कैसे हुई हैलोवीन की शुरुआत?
हैलोवीन (Halloween Festival) की शुरुआत सबसे पहले आयरलैंड और स्‍कॉटलैंड से हुई थी। ईसाई समुदाय के लोगों में हैलोवीन डे को लेकर मान्‍यता है कि भूतों का गेटअप करने से पूर्वजों की आत्‍माओं को शांति मिलती है। इसे अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों के कई राज्यों में नए साल की शुरुआत के तौर पर भी मनाया जाता है। 

39
Asianet Image

क्या होता है हैलोवीन पार्टी में?
हैलोवीन पार्टी के दौरान लोग डरावने गैटअप में तैयार होकर पहुंचते हैं। इस दौरान लोग भूत-चुड़ैल, जॉम्बीज की तरह दिखते हैं। कहा जाता है कि हैलोवीन फेस्टिवल को पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। 

49
Asianet Image

क्यों मनाते हैं हैलोवीन फेस्टिवल?
इतिहासकारों का मानना है कि हैलोवीन प्राचीन 'सेल्टिक त्योहार' है। माना जाता है कि इस दिन मृत लोगों की आत्माएं धरती पर आकर जीवित आत्माओं के लिए मुश्किलें पैदा करती हैं। ऐसे में लोगों के मन से आत्माओं के डर को भगाने के लिए लोग इस तरह का गेटअप रखते हैं।

59
Asianet Image

हैलोवीन पर क्यों जलाते हैं लालटेन?
हैलोवीन (Halloween) पर लालटेन जलाने को लेकर पश्चिमी देशों में एक कहानी खूब सुनाई जाती है। इसके मुताबिक, कंजूस जैक और शैतान आयरिश दोस्‍त थे। कंजूस जैक शराबी था। एक बार उसने आ‍यरिश को अपने घर बुलाया, लेकिन उसने आयरिश को शराब पिलाने से मना कर दिया। उसने अपने दोस्त से कहा कि वो तभी शराब पिलाएगा जब वो उसके घर में लगा हुआ कद्दू खरीदेगा। 

69
Asianet Image

हैलोवीन से क्या है कद्दू का कनेक्शन?
हालांकि, बाद में जैक ने आयरिश को इस बात भी इनकार कर दिया। इसके बाद उसके दोस्त ने गुस्से में आकर पंपकिन (कद्दू) की डरावनी लालटेन बनाकर अपने घर के बाहर एक पेड़ पर टांग दी। उसने पंपकिन में डरावना चेहरा बना दिया और उसमें जलते हुए कोयले भर दिए। इसके बाद बाकी लोगों ने भी सबक के तौर पर जैक-ओ-लालटेन का ट्रेंड शुरू कर दिया। मान्यता है कि ये लालटेन पूर्वजों की आत्माओं को सही रास्ता दिखाने और बुरी आत्माओं से उन्हें बचाने का काम करती हैं। 

79
Asianet Image

भारत में भी बढ़ रहा हैलोवीन का क्रेज : 
पश्चिमी और यूरोपियन देशों में हैलोवीन (Halloween) पर लोग दोस्तों रिश्तेदारों और पड़ोसियों आदि के साथ मिलकर कई गेम खेलते हैं। विदेशों में मनाया जाने वाला हैलोवीन फेस्टिवल अब धीरे-धीरे भारत में भी पॉपुलर होता जा रहा है। पार्टियों में भूत और चुड़ैल के गेटअप में नजर आने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। 

89
Asianet Image

त्योहार के बाद कद्दू को दफनाने की रस्म : 
इस त्‍योहार पर लोग कद्दू को खोखला करके उसमें डरावने चेहरे बनाते हैं। इसके बाद उसके भीतर जलती हुई मोमबत्‍ती रख देते हैं। इससे अंधेरे में ये बेहद डरावना दिखता है। इसे ही हैलोवीन कहा जाता है। कई देशों में ऐसे हैलोवीन को घर के बाहर अंधेरे में पेड़ों पर लटकाया जाता है। त्‍योहार खत्‍म होने के बाद कद्दू को दफना दिया जाता है। 

99
Asianet Image

इन नामों से भी जाना जाता है हैलोवीन : 
हैलोवीन डे को ऑल हेलोस ईवनिंग, ऑल हैलोवीन, ऑल होलोस ईव और ऑल सैंट्स ईव भी कहा जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के घर जाकर कैंडी, चॉकलेट भी गिफ्ट करते हैं। 

ये भी देखें : 

सियोल में Halloween पार्टी में भगदड़: घबराकर कार्डियक अरेस्ट से वहीं गिरकर मर गए 20 साल के कई युवा, PICS

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा, 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद है। उन्हें राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का 16 साल का अनुभव है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories