MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • खूबसूरत लड़कियों से हर वक्त घिरा रहता था मुस्लिम देश का यह धर्मगुरु, किया ऐसा कांड कि मिली 8658 साल जेल की सजा

खूबसूरत लड़कियों से हर वक्त घिरा रहता था मुस्लिम देश का यह धर्मगुरु, किया ऐसा कांड कि मिली 8658 साल जेल की सजा

अंकारा (तुर्की)। मुस्लिम देश तुर्की के एक धर्मगुरु अदनान ओकतार को कोर्ट ने 8,658 साल जेल की सजा सुनाई है। 66 साल का अदनान हर वक्त खूबसूरत लड़कियों से घिरा रहता था। उसे कोर्ट ने नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार करने के लिए दोषी ठहराया है। खुद को धर्मगुरु बताने वाले अदनान ने अपना टेलीविजन चैनल लॉन्च किया था। इसपर वह भाषण देता और टॉ शो करता था। इसकी वजह से वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हो गया था। वह अपने आसपास रहने वाली लड़कियों को kittens (बिल्ली के बच्चे) कहता था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
 

Asianet News Hindi | Updated : Nov 19 2022, 02:13 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

अदनान अपने टॉक शो में आधुनिक पॉप म्यूजिक पर डांस करने वाली महिलाओं के साथ धार्मिक उपदेश देता था। वह विकासवाद के सिद्धांत का विरोध करता था और सृजनवाद का मजाक उड़ाता था। अदनान को कोर्ट ने पहले 1,075 साल जेल की सजा दी थी।

25
Asianet Image

एक अपील कोर्ट ने 215 प्रतिवादियों द्वारा दायर की गई अर्जी को सुना और सजा पर पुनर्विचार का आदेश दिया। उनमें से 10 दोषी को इस्तांबुल की अदालत ने 8,658 साल जेल की सजा दी थी। वहीं, कुछ अन्य आरोपियों की सजा कम कर दी थी। कोर्ट ने अदनान को भी 8,658 साल जेल की सजा दी।
 

35
Asianet Image

अदनान और उनके सैकड़ों अनुयायियों को 2018 में उनके घर से आपराधिक संगठन चलाने, टैक्स चोरी, यौन शोषण और आतंकवाद विरोधी कानूनों सहित कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। अदनान ने आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। उनके खिलाफ ब्रिटिश डीप स्टेट द्वारा गेम किया गया है।
 

45
Asianet Image

अदनान अपने विवादास्पद उपदेशों के चलते तुर्की और विदेशों में बदनाम हो गया था। उसे 2018 से पहले कई बार गिरफ्तार किया गया था। पिछले कुछ वर्षों में वह जेल और दिमागी इलाज करने वाले हॉस्पिटल में रहा। 

यह भी पढ़ें- टेकऑफ के लिए रनवे पर दौड़ रहे विमान की ट्रक से हुई टक्कर, दो फायर फाइटर्स की मौत, देखें वीडियो

55
Asianet Image

अदनान के साथ रह चुकी कई महिलाओं ने उसपर गंभीर आरोप लगाए थे। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि अदनान उन्हें सेक्स के लिए इस्तेमाल होने वाली गुलाम की तरह रखता था। एक महिला ने आरोप लगाया था कि अदनान और उसके लोगों ने उसका और अन्य महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था। वह महिलाओं को गर्भनिरोधक दवाएं लेने के लिए मजबूर करता था। अदनान के घर से करीब 69,000 गर्भनिरोधक गोलियां मिली थी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: ISI और सेना से बैर ने खतरे में डाली इमरान खान की जान, फिर हो सकती है हत्या की कोशिश

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories