MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • बेहद डरावने हैं ईरान में महिलाओं के लिए बने कानून, बाप कर सकता है बेटी से शादी, पुलिस को है पीटने का अधिकार

बेहद डरावने हैं ईरान में महिलाओं के लिए बने कानून, बाप कर सकता है बेटी से शादी, पुलिस को है पीटने का अधिकार

तेहरान। पुलिस हिरासत में 22 साल की महसा अमिनी की मौत से ईरान की महिलाओं का गुस्सा भड़का हुआ है। पूरे देश में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। महिलाएं नैतिकता पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आक्रोशित हैं। नैतिकता पुलिस महिलाओं के लिए बने देश के कड़े इस्लामी कानूनों को लागू करना सुनिश्चित करती है। ईरान में महिलाओं के लिए बने कड़े कानून बेहद डरावने हैं। यहां नैतिकता पुलिस को अधिकार है कि अगर किसी महिला ने ठीक से कपड़े नहीं पहने है या हिजाब नहीं पहना है तो उसे सरेआम पीट सके। आगे पढ़ें ईरान के डरावने कानूनों के बारे में...

Asianet News Hindi | Updated : Sep 25 2022, 08:39 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

ईरान में पिता को गोद ली गई बेटी के साथ शादी करने की अनुमति है। 2013 में इस प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। धार्मिक प्रमुख ने प्रतिबंध के खिलाफ बात की तो पिता को बेटी से शादी करने की इजाजत देने के लिए दूसरा तरीका निकाला गया। अब पिता को कोर्ट में इसके लिए आवेदन देना होता है। कोर्ट के आदेश से उसे बेटी से शादी करने की अनुमति मिल जाती है।
 

27
Asianet Image

ईरान में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र कई बार बदली गई है। एक वक्त ऐसा था जब यह उम्र मात्र 9 साल थी। वर्तमान में लड़की की शादी की न्यूनतम उम्र 13 साल और लड़के की शादी की न्यूनतम उम्र 15 साल है। ईरान की महिला परिवार के पुरुष मुखिया की अनुमति से केवल एक बार ही शादी कर सकती है। दूसरी ओर ईरान के पुरुष चार महिलाओं से भी शादी कर सकते हैं।
 

37
Asianet Image

ईरानी महिला अपने पति को काजी या अदालत की मदद से तलाक दे सकती है। इसके लिए उसके पति का मानसिक रूप से अस्थिर होना, पत्नी को पीटना, नशा करना या जेल की सजा काटना जरूरी है। हालांकि, ईरानी पुरुषों को पत्नी को तलाक देने के लिए काजी या कोर्ट की जरूरत नहीं होती। वह सिर्फ तीन बार तलाक बोलकर अपनी पत्नी को तलाक दे सकता है।
 

47
Asianet Image

ईरान में महिला के लिए बुर्का या हिजाब पहनना जरूरी है। महिला ढीले-ढाले कपड़े ही पहन सकती है। उसे  अपने शरीर को सिर से पैर तक ढंकना होता है। यदि कोई महिला इन नियमों का उल्लंघन करती है तो पुलिस को उसे पीटने और 6 महीने तक की जेल की सजा के साथ-साथ जुर्माना लगाने का अधिकार है। विदेश यात्रा के लिए ईरानी महिला को अपने पति से अनुमति लेनी पड़ती है।
 

57
Asianet Image

ईरान के उत्तराधिकार कानूनों के अनुसार, यदि पत्नी की मृत्यु हो जाती है तो उसकी संपत्ति उसके पति को मिल जाती है। यदि पति की मौत होती है तो उसकी विधवा को उसके हिस्से का केवल 1/8 भाग ही मिलता है। उनके बेटे को उनकी बेटी की तुलना में पिता की संपत्ति का दोगुना हिस्सा मिलता है।
 

67
Asianet Image

ईरानी महिलाओं को स्टेडियमों में पुरुषों के खेल देखने की अनुमति नहीं है। हालांकि, 2022 विश्व कप क्वालीफायर के लिए फीफा के दबाव के बाद महिलाओं को इस साल की शुरुआत में स्टेडियमों में फुटबॉल मैच देखने की अनुमति मिली थी।
 

77
Asianet Image

ईरान में महिलाएं सार्वजनिक रूप से डांस नहीं कर सकतीं। वे घर के अंदर सिर्फ महिलाओं के सामने डांस कर सकती हैं। अगर कोई महिला म्यूजिक एल्बम लॉन्च करना चाहती है तो उसे सरकार से विशेष अनुमति लेनी होती है।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories