MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • सऊदी अरब के रेगिस्तान में जब अचानक बिछ गई बर्फ; 2016 में बाढ़ तक आ गई थी, जानिए क्या है इसकी वजह

सऊदी अरब के रेगिस्तान में जब अचानक बिछ गई बर्फ; 2016 में बाढ़ तक आ गई थी, जानिए क्या है इसकी वजह

रियाद(Riyadh). आमतौर पर वेस्टर्न एशियाई देश सऊदी अरब (Saudi Arabia) के रेगिस्तान में धूल भरे बवंडर उठते हैं। गर्मी के थपेड़े पड़ते हैं, लेकिन अगर यहां बर्फबारी होने लगे, तो सोचिए यहां के लोगों को कितना मजा आएगा! यह आनंद इन दिनों यहां के लोगों मिल रहा है। हालांकि ऐसी स्थिति कभी-कभार ही बनती है, लेकिन इस समय आर्कटिक(Arctic) से आईं ठंडी हवाओं के कारण रेगिस्तान बर्फ से ढंका हुआ है। आर्कटिक पृथ्वी के सबसे उत्तरी भाग में स्थित एक ध्रुवीय क्षेत्र है। यहां जनवरी के शुरुआत से ही ऐसा मौसम बना हुआ है। मौसम विज्ञानी(meteorologist) इसे खराब मौसम मानते हैं, लेकिन यहां के लोगों के लिए तो जैसे यह प्रकृतिक का मजेदार रूप होता है। जैसे ही सऊदी अरब के बद्र शहर में रेगिस्तान पर बर्फ बिछी, ओले गिरे...लोग यह दृश्य देखने घरों से बाहर निकल जाए और खूब एंजॉय किया।

Asianet News Hindi | Published : Jan 13 2022, 03:49 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

सऊदी अरब में जनवरी के शुरुआत से ही खराब मौसम बना हुआ है। खासकर सऊदी के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। इससे यहां का टेम्परेचर भी गिर गया है।

फोटो क्रेडिट: Gulf News

25
Asianet Image

आमतौर पर रेगिस्तान एक गर्मी वाला इलाका होता है। यहां ठंड जैसे कल्पनाओं वाली बात है, लेकिन प्रकृति कभी-कभार चमत्कार दिखा देती है। ऐसा ही चमत्कार सऊदी अरब में कभी-कभार होता रहता है।

फोटो क्रेडिट: Gulf News

35
Asianet Image

मौसम विज्ञानियों अनुसार रात के समय शुष्क हवा एकदम ठंडी होने लगती है। नॉर्थ हेमिस्फेयर यानी उत्तरी ध्रुव में हाई प्रेशर वाले इलाकों में हवा घड़ी की सुई की दिशा में घूमती है। इसका नतीजा यह होता है कि आर्कटिक की ठंडी हवा सऊदी अरब की तरफ आने लगती है। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है।

फोटो क्रेडिट: Gulf News

45
Asianet Image

सऊदी अरब में नवंबर, वंबर 2016 में  भयंकर बर्फीला तूफान आ चुका है। इससे कई इलाकों में टेम्परेचर जीरो से नीचे चला गया था। बाढ़ भी आ गई थी। जबकि यहां का टेम्परेचर आमतौर पर 20 डिग्री से नीचे नहीं जाता है। तब की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी। फोटो क्रेडिट: Gulf News

55
Asianet Image

यह तस्वीर सऊदी राजपत्र(@Saudi_Gazette) के twitter हैंडल पर पोस्ट की गई है। यह तस्वीर जनवरी, 2022 की शुरुआत की है। इसमें लिखा गया- जबल अल-लॉज़ एक चमकदार नज़र के साथ सफेद रंग में ढका हुआ है। जहां #SaudiArabia में #Tabuk क्षेत्र में आज बर्फबारी हुई है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories