- Home
- World News
- नेपाल में बाढ़ और लैंडस्लाइड्स के बाद बेपटरी हुआ जीवन, फिर से भारी बारिश का Alert, देखें कुछ pictures
नेपाल में बाढ़ और लैंडस्लाइड्स के बाद बेपटरी हुआ जीवन, फिर से भारी बारिश का Alert, देखें कुछ pictures
काठमांडु. नेपाल में बेमौसम हुई भारी बारिश(Heavy Rain) ने तबाही मचाई दी है। देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़(Flood) और भूस्खलन(landslides) से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक लोग लापता हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, प्रांत-1(Province-1) में लैंडस्लाइड्स की अलग-अलग घटनाओं में 60 लोगों की मौत हो गई। इनमें बागमती में 1, करनाली में 7, सुदुरपशिम में 31 और लुंबिनी में 2 लोगों की मौत शामिल है। प्रांत-1 में 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें करनाली में 4 और सुदुरपशिम में 17 लोग घायल हुए हैं। सीनियर पुलिस अधीक्षक(SP) बसंत बहादुर कुंवर ने बताया कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
स्थानीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नेपाल के पूर्वी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
फोटो क्रेडिट: AP Photo/Laxmi Prasad Ngakhusi
नेपाल मीडिया के अनुसार बाढ़ में 2,232 के करीब घर डूब गए। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 49 से अधिक मकान ढह गए। 140 के करीब जानवरों की भी मौत हुई है। इस दौरान 1177 से अधिक लोगों को पलायन करना पड़ा।
फोटो क्रेडिट:nepallivetoday.com
बाढ़ और भूस्खलन से पीड़ित लोगों की मदद के लिए पुलिस अलग-अलग एजेंसियों से कॉर्डिनेशन कर रही है। अभी भी कई जगहों पर रास्ते बंद हैं। उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है।
फोटो क्रेडिट: kathmandupost.com
नेपाल के गृह मंत्रालय के मुताबिक, बाढ़ में कई घर बह गए। खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो गईं। नेपाल के 19 जिले बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सहायता देने का ऐलान किया है।
फोटो क्रेडिट: kathmandupost.com
गृह मंत्रालय के अधिकारी दिल कुमार तमांग ने बताया कि सरकार मृतकों के परिवारों को करीब 1,27266 रुपये की राहत और घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी। इस बेमौसम भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से सुदुरपशिम प्रांत (Sudurpaschim Province) सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। महाकाली, करनाली और सेती नदियों में आई बाढ़ ने विकराल रूप दिखाया।
फोटो क्रेडिट:Kamal Panthi/TKP