- Home
- World News
- Shocking Pictures: जबर्दस्त भूकंप से हिल उठा मैक्सिको; 7.0 तीव्रता के झटके से पहाड़ तक थरथराए
Shocking Pictures: जबर्दस्त भूकंप से हिल उठा मैक्सिको; 7.0 तीव्रता के झटके से पहाड़ तक थरथराए
मैक्सिमो. नॉर्थ-अमेरिकी देश मैक्सिको में मंगलवार रात भीषण भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.0 थी। इस जबर्दस्त भूकंप से पहाड़ तक हिल उठे। गनीमत रही कि इस प्राकृतिक हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। इस भूकंप के बाद सुनामी(tsunami) का alert जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का असर इतना तेज था कि लोग खुले एरिया की ओर दौड़ पड़े। रातभर लोग सड़क पर डरे-सहमे बैठे रहे। मैक्सिकों में पिछले लंबे समय से प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं।
| Published : Sep 08 2021, 11:33 AM IST / Updated: Sep 08 2021, 11:38 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मैक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का सबसे अधिक असर गुएरेरो राज्य के एकापुल्को में दिखाई दिया। यहां भूकंप से पेड़ तक गिर गए। वहीं पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर टूटकर सड़कों पर आ गिरे। भूकंप से बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई।
जिस समय यह भूकंप आया, तब बारिश भी हो रही थी। ऐसे में लोग ज्यादा घबरा गए। लोग घर आदि छोड़कर भाग खड़े हुए। लोगों ने सारी रात सड़कों और फुटपाथ पर गुजारी।
मैक्सिको के प्रधानमंत्री मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने मीडिया को बताया कि भूकंप के झटकों से पहाड़ तक हिल उठे। कई बिल्डिंग्स को भारी नुकसान पहुंचा है। इसका आकलन किया जा रहा रहा है।
भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। मैक्सिकों में पिछले कई समय से लगातार प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। इससे लोग डरे हुए हैं। इससे पहले बाढ़ ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी थी।
कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इस भूकंप को 1985 के भूकंप की तरह बताया। हालांकि इस भूकंप में किसी की जान नहीं गई।
भूकंप के डर से सड़कों पर लोगों ने सारी रात काटी। लोगों ने कहा कि ऐसा भूकंप पहली बार देखा। झटके लगातार आते रहे। धरती हिलती दिखाई दी। वे बहुत डर गए थे।
फोटो साभार: रॉयटर्स, न्यूयॉर्क टाइम्स और सोशल मीडिया