सुहागरात पर दूल्हा बेहोश, नई नवेली पत्नी निकली मर्द, घर साफ करने का था प्लान
युगांडा. वेडिंग सीजन अभी भी चल रहा है। ऐसे में देश-विदेश में धूमधाम से शादियां हो रही है। इधर एक शादी की सनसनीखेज खबर सामने आई है। अपनी नई-नवेली दुल्हन को देख दूल्हा बेहोश हो गया क्योंकि वो महिला नहीं मर्द निकला। मामला युगांडा देश का जिसकी पूरी कहानी सुन आपके होश उड़ जाएंगे।
| Updated : Jan 16 2020, 09:38 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
16
)
यहां एक इमाम ने बड़े ही धूमधाम से शादी की। पत्नी को लेकर घर आ गया। शादी की रात दोनों एक ही कमरे में थे। जैसे ही रोमांस का मौसम बना दूल्हा दुल्हन को देख चकरा गया क्योंकि वो थोड़ी देर पहले एक खूबसूरत लड़की जो थी वो असल में आदमी निकला।
26
इमाम को पता चला कि उनकी नई नवेली दुल्हन औरत नहीं बल्कि आदमी है। इसके बाद इमाम ने दुल्हन बने पुरुष पर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। पुलिस ने उस आदमी के बारे में जांच की तो पता चला वह चोर है। (फाइल फोटो)
36
युगांडा के कायुंगा जिले के इमाम शेख मोहम्मद मुटुंबा ने दो हफ्ते पहले स्वबुल्लाह नाबुकीरा से पूरे शान-ओ-शौकत के साथ निकाह किया। वे उसे लेकर अपने घर चले गए। रात को रोमांस का मूड बना तो चोर खुद बोल उठा कि वो मर्द है। ऐसे में इमाम बेहोश होते-होते बचा।दुल्हन के रूप में मर्द की आवाज और चाल-ढाल भी लड़कियों जैसी थी जिसके कारण उस पर शक नहीं हुआ। इस बीच एक दिन उनके घर पुलिस आई। पुलिस टीम में महिला अफसर भी थी। (इमाम और दुल्हन के रूप में मर्द चोर की फाइल फोटो।)
46
पुलिस ने इमाम से कहा कि उन्हें एक चोर की तलाश है, जिसने टीवी और कपड़े चुराए हैं। पुलिस को शक है कि इमाम की पत्नी औरत नहीं आदमी है। इसपर इमाम ने महिला पुलिस अधिकारी के सामने अपनी नई नवेली दुल्हन को पेश किया। (फाइल फोटो)
56
महिला पुलिस ने जैसे ही जांच की तुरंत पता चल गया कि वह औरत नहीं बल्कि आदमी है। इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। औरत बने इस आदमी का नाम है रिचर्ड तुमुशाबे है और उसकी उम्र 27 साल है। (फाइल फोटो)
66
पुलिस ने तुमुशाबे की आंटी को भी गिरफ्तार किया है। वह भी इसके साथ मिलकर चोरियां करती थी। आंटी ने ही इमाम के साथ शादी की व्यवस्था की थी। दोनों का मकसद था इमाम के घर से सारे सामान का सफाया करना लेकिन फिलहाल दोनों सलाखों के पीछे हैं। (फाइल फोटो)