- Home
- World News
- समुद्र से आधा KM ऊपर वर्टिकल सिटी बनाने जा रहा ये देश, 170 KM लंबे इस शहर में रह सकेगी बेंगलुरु जितनी आबादी
समुद्र से आधा KM ऊपर वर्टिकल सिटी बनाने जा रहा ये देश, 170 KM लंबे इस शहर में रह सकेगी बेंगलुरु जितनी आबादी
Vertical City in Saudi Arab: सऊदी अरब में दुनिया की पहली वर्टिकल सिटी (Vertical City) बनने जा रही है। यह एक ऐसा गगनचुंबी इमारतों वाला शहर होगा, जिसकी कल्पना अब तक हॉलीवुड की साइंस फिक्शन वाली फिल्मों में ही की गई है। इसकी चौड़ाई 200 मीटर (656 फीट) होगी, जबकि लंबाई 161 किलोमीटर होगी। इस प्रोजेक्ट को 'द लाइन' (The Line) नाम दिया गया है। इतना ही नहीं, यह सिटी समुद्र तल से 500 मीटर (आधा किलोमीटर) ऊपर बनेगी। जानें क्या होगी खासियत..
- FB
- TW
- Linkdin
)
इस वर्टिकल सिटी की बाहरी दीवारें कांच से बनाई जाएंगी। इस पूरे शहर के लिए बिजली का इंतजाम सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और हाइड्रो पावर से किया जाएगा। यह सिटी पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगी।
इस वर्टिकल सिटी में बिजनेस के लिए दफ्तर, बच्चों के लिए स्कूल और कॉलेज, मनोरंजन के लिए पार्क की सुविधा भी रहेगी। इस शहर में रहने वाले लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए सिर्फ 20 मिनट का वक्त लगेगा।
सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट फ्यूचर सिटी बसाने की है। रिन्यूएबल एनर्जी की मदद से हम इसे पूरी तरह प्रदूषण मुक्त रखेंगे। वर्टिकल सिटी में कारें नहीं होंगी, बल्कि एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हाई-स्पीड रेल सुविधा मौजूद रहेगी।
सऊदी अरब की न्यूज एजेंसी ने हाल ही में इस वर्टिकल सिटी का फ्चूचरिस्टिक मॉडल जारी किया है। इसमें यह शहर काफी हरा-भरा नजर आ रहा है। इस मॉडल में घर की छतों पर बगीचे दिख रहे हैं।
बता दें कि सऊदी अरब की इस वर्टिकल सिटी 'द लाइन' को बनाने का खर्च 40 लाख करोड़ रुपए आएगा। इस वर्टिकल सिटी में करीब 90 लाख लोगों के रहने का इंतजाम किया जाएगा। ये आबादी भारत के बेंगलुरु शहर के बराबर है।
पारंपरिक फ्लैट और फैले हुए शहरों से अलग यह सिटी वर्टिकल यानी लंबवत होगी। यह पूरी सिटी करीब 26,500 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैली होगी।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस शहर को 2025 तक बनकर तैयार कर लिया जाएगा। हालांकि, ये प्रोजेक्ट कब शुरू होगा इसकी बारे में जानकारी नहीं है।
ये भी देखें :
समंदर के बीचोबीच 2 पिलर पर बसा है ये देश, जनसंख्या और जमीन सुन चौंक जाएंगे आप
आबादी के लिहाज से ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े देश, टॉप-5 में पाकिस्तान भी