MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • Ukraine की दर्दनाक तस्वीरः डरके मारे डॉग को मार गया लकवा, लाचारी में उसे छोड़ते वक्त बिलख पड़ा शख्स

Ukraine की दर्दनाक तस्वीरः डरके मारे डॉग को मार गया लकवा, लाचारी में उसे छोड़ते वक्त बिलख पड़ा शख्स

वर्ल्ड न्यूज डेस्क.रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 19 मार्च को 24वां दिन है। युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्डोमिर जेलेंस्की(Voldomir Zelensky) ने कहा कि शांति और सुरक्षा के लिए यह समय मिलकर बातचीत करने का है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो रूस को काफी नुकसान होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने चेताया कि इसकी भरपाई करने में रूस काफी पीछे चला जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक युद्ध में यूक्रेन में अब तक 816 नागरिकों की जान जा चुकी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन(US President Joe Biden) ने भी शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग(Xi Jinping) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए  रूस पर पाबंदियों को लेकर बातचीत की। अमेरिका ने चीन के चेताया कि अगर उसने रूस को मदद दी, तो अंजाम बुरा होगा। देखें कुछ तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Updated : Mar 19 2022, 11:44 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

दिल तोड़ने वाली यह यह तस्वीर यूक्रेन के इरपिन की है। यहां एंड्री कुलिक(Andriy Kulik) अपने कुत्ते के साथ शहर छोड़कर जा रहे थे, लेकिन कुत्ते को डर के मारे लकवा मार गया। तमाम कोशिशों के बावजूद जब वे उसे ले जाने में नाकाम हुए, तो रोते हुए उसे वापस घर में छोड़कर जाना पड़ा। कुलिक रोत हुए प्रार्थना कर रहे थे कि उन्हें आशा है कि कोई तो उसकी देखभाल कर रहा होगा। फोटो क्रेडिट-los angeles time

26
Asianet Image

CNN न्यूज के अनुसार कीव(Kyiv) पर हमला करने के मकसद से रूस ने दो मुख्य मार्गों को अवरुद्ध कर दिया है। यह यूक्रेनी सेना के हवाले से बताया गया। डिप्टी चीफ ऑफ स्टॉफ ऑलेक्जेंडर ह्रुज़ेविच(Oleksandr Hruzevych) ने कहा कि रूस की सेना ने निप्रो नदी के दोनों किनारों पर राजधानी को घेरने की कोशिश की है। यह नदी शहर को उत्तर से दक्षिण में विभाजित करती है। कीव ने कहा कि दुश्मन को शहर के दाहिने किनारे से लगभग 70 किलोमीटर (लगभग 43 मील) की दूरी पर रोक दिया गया है।

36
Asianet Image

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की(Volodymyr Zelensky ) ने 18 मार्च को रूसी आक्रमण से विस्थापित हुए यूक्रेनियाई लोगों के लिए सहायता की घोषणा की है। यह प्रस्तावित कार्यक्रम उन लोगों को रोजगार सहायता प्रदान करेगा, जो स्थानांतरित हो गए हैं। इसके अलावा युद्ध के बाद आवास और आवास पुनर्निर्माण के लिए प्रावधान और अस्थायी रूप से विस्थापित व्यक्तियों को रखने वालों के लिए सहायता प्रदान करेंगे।

(तस्वीर-मारियुपोल छोड़ते यूक्रेनी का टैटू चेक करती रूसी सेना, यहां टैटू को आईडी के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।)

46
Asianet Image

यूक्रेन के रक्षामंत्रालय के अनुसार, रूसी सेना के आक्रमण को चलते यूक्रेन ने सी ऑफ अजोव (Sea of Azov) सागर तक अपनी पहुंच खो दी है। इसकी वजह रूसी सेना ने मारियुपोल के आसपास अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। रूस ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सेना ने मारियुपोल के आसपास "फंदा कस लिया है। यहां करीब 80% घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और करीब 1,000 लोग अभी भी नष्ट हो चुके थिएटर के नीचे अस्थायी बम आश्रयों में फंसे हो सकते हैं।

(मारियुपोल में एक खंडहर हुई बिल्डिंग के पास रोती एक यूक्रेनी महिला)

यह भी पढ़ें-ये रंग-बिरंगी तस्वीरें यूक्रेन की हैं, जहां यूं होता था होली का हंगामा, लेकिन युद्ध ने सबकुछ फीका कर दिया

56
Asianet Image

यूक्रेन का दावा है कि उसने बीते दिन रूस के 12  हवाई ठिकानों को नष्ट कर दिया। उक्रिनफॉर्म(Ukrinform) के अनुसार, यूक्रेनी वायु सेना कमान ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी सूचना दी। 18 मार्च को यूक्रेनी वायु सेना ने 10 हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाया। ग्राउंड फोर्स की वायु रक्षा इकाइयों द्वारा दो और लक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-World Happiness Report:अगर मदद न मिली, तो अफगानिस्तान में भूख से मर जाएंगे 10 लाख बच्चे

66
Asianet Image

Russia Ukraine War: युद्ध को 24 दिन हुए
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 19 मार्च को 24वां दिन है। इन 24 दिनों में यूक्रेन का हर बड़ा शहर बर्बाद हो चुका है। इस बीच 'ऑपरेशन गंगा' के तहत 20000 से अधिक भारतीय छात्र और अन्य नागरिक भारत लौट आए हैं। बता दें कि  बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। 

यह भी पढ़ें-खार्किव में मारे गए नवीन शेखरप्पा की फैमिली का बड़ा डिसीजन, पिता बोले-दूसरे छात्रों के भविष्य के लिए किया ऐसा

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories