- Home
- World News
- चल रही थी 80 साल के शख्स की बर्थडे पार्टी, तभी भरभरा कर गिरा 2 मंजिला रेस्टोरेंट; 29 की हुई मौत
चल रही थी 80 साल के शख्स की बर्थडे पार्टी, तभी भरभरा कर गिरा 2 मंजिला रेस्टोरेंट; 29 की हुई मौत
चीन में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां उत्तरी चीन में एक रेस्टोरेंट की इमारत गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा चीन के शांगजी प्रांत के जियंग्फेन में हुआ। यहां शनिवार सुबह एक 80 साल के शख्स की बर्थडे पार्टी चल रही थी, उसी वक्त ये हादसा हुआ।
- FB
- TW
- Linkdin
)
इस रेस्टोरेंट के मलबे से कुल 57 लोग बाहर निकाले गए। इनमें दर्जनों घायल हैं। 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बाकी लोग खतरे से बाहर हैं।
चीनी मीडिया के मुताबिक, हादसा शनिवार को हुआ था। रेस्क्यू अभियान रविवार सुबह जाकर खत्म हुआ।
रेस्टोरेंट की इमारत कैसे गिरी, इसके कारण की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। राज्य सरकार का कहना है कि स्थानीय प्रशासन इस मामले में जांच करेगा।
रेस्टोरेंट गिरने के बाद बड़े स्तर पर रेस्क्यू चलाया गया। कई रेस्क्यू टीमें लगाई गई थीं। रेस्क्यू अभियान में करीब 700 लोग शामिल थे।
घटना स्थल पर रेस्क्यू के साथ ही बड़े स्तर पर मेडिकल सुविधा पहुंचाई गई।