- Home
- World News
- ये तस्वीरें उत्तरी जापान में आए भयंकर भूकंप की हैं, 11 साल पहले इसी जगह पर मची थी तबाही, आज भी बंजर है जमीन
ये तस्वीरें उत्तरी जापान में आए भयंकर भूकंप की हैं, 11 साल पहले इसी जगह पर मची थी तबाही, आज भी बंजर है जमीन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. ये तस्वीरें उत्तरी जापान के फुकुशिमा(Fukushima in northern Japan) के तट पर बुधवार शाम को आए 7.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद की हैं, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी दी गई थी, हालांकि गुरुवार की सुबह अपेक्षाकृत छोटी सुनामी लहरें देखे जाने के बाद यह चेतावनी हटा ली गई। यानी बड़ा खतरा टल गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप समुद्र से 60 किलोमीटर नीचे आया। भूकंप के कारण एक बुलेट ट्रेन पटरी से उतर गई। फुकुशिमा लगभग 11 साल पहले एक बड़े भूकंप और सूनामी से तबाह हो गया था। मार्च 2011 का भूकंप (रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 9 ) बुधवार को आए भूकंप की तुलना में काफी बड़ा था। बाढ़ ने फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र को बहा दिया था। उस आपदा में लगभग 15,000 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश बाढ़ के पानी से मारे गए थे।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
उत्तरी जापान के फुकुशिमा(Fukushima in northern Japan) तट पर 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। टोक्यो क्षेत्र में 20 लाख से अधिक घर अंधेरे में डूब गए हैं। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो 11 साल पहले एक घातक 9.0 भूकंप और सूनामी से तबाह हो गया था। तब परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचा था, जिससे बड़े पैमाने पर विकिरण( radiation) फैला था। उसका असर अभी भी कुछ हिस्सों को बंजर बनाता रहता है
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी( Japan Meteorological Agency) ने बाद में फुकुशिमा और मियागी के तटों पर जारी अपनी कम जोखिम वाली सुनामी सलाह को हटा लिया। फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा कि दो लोगों की मौत हो गई और 94 अन्य घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। समुद्र तट से लगभग 36 मील पश्चिम में फुकुशिमा शहर में मुख्य रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर बिखरी खिड़कियों के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। सड़कें टूट गईं और भूमिगत पाइपों से पानी बहने लगा रहा था।
जापान की वायु आत्मरक्षा बल(Japan Air Self-Defence Force) ने भूकंप प्रभावित इलाकों की मौजूदा स्थिति जानने फुकुशिमा के दक्षिण में इबाराकी प्रांत में स्थित अपने हयाकुरी बेस से फाइटर प्लेन भेजे थे। तोहोकू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुसार, टोक्यो क्षेत्र सहित 14 प्रान्तों में 2.2 मिलियन से अधिक घरों में अस्थायी रूप से बिजली नहीं थी, लेकिन सबसे अधिक प्रभावित फुकुशिमा और मियागी प्रान्तों में लगभग 37,000 घरों को छोड़कर, सुबह तक अधिकांश स्थानों पर बिजली बहाल कर दी गई थी।
भूकंप से लोगां के घरों के सामान बिखर गए। कई जगहों पर अधिक नुकसान की आशंका है। हालांकि बड़ी सुनामी का खतरा टलने से लोगों को राहत मिली है।
भूकंप के कारण कई जगहों पर दीवारें गिरने की खबर है। गनीमत रही कि हादसे की चपेट में अधिक लोग नहीं आए। जापान में अकसर भूकंप आते रहते हैं।
जेआर ईस्ट के अनुसार, फुकुशिमा स्टेशन और शिरोशीजाओ स्टेशन के बीच लगभग 100 यात्रियों के साथ तोहोकू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन पटरी से उतर गई, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।