MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • पैसों के लिए पाकिस्तान बेच रहा अपनी विदेशी संपत्तियां, वाशिंगटन स्थित दूतावास की बिल्डिंग की लगी बोली...

पैसों के लिए पाकिस्तान बेच रहा अपनी विदेशी संपत्तियां, वाशिंगटन स्थित दूतावास की बिल्डिंग की लगी बोली...

Pakistan Embassy auction: पाकिस्तान सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तान ने वाशिंगटन के अपने दूतावास का एक हिस्सा बेचने का निर्णय लिया है। वाशिंगटन दूतावास बिल्डिंग के एक बड़े हिस्से को बेचने के लिए नीलामी प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। तीन लोगों ने इस संपत्ति को खरीदने के लिए बोली भी लगाई है। अधिकतम बोली 68 लाख डॉलर लगाई गई है। आखिर दुश्मन देश को अपनी प्रॉपर्टी बेचने को क्यों मजबूर हो रहा है पाकिस्तान, आईए जानते हैं इसकी वजह...
 

Dheerendra Gopal | Published : Dec 31 2022, 08:17 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

किसने कितनी लगाई बोली?

पाकिस्तान की वाशिंगटन स्थित एम्बेसी की संपत्ति को खरीदने के लिए चल रही नीलामी में तीन लोगों ने बोली लगाई है। अभी तक सबसे अधिक बोली इजरायल के एक यहूदी ग्रुप ने लगाई है। यह ग्रुप 68 लाख डॉलर की लगाई गई है। इसके बाद एक भारतीय ने 50 लाख डॉलर की बोली लगाई है। जबकि तीसरी बोली एक पाकिस्तानी शख्स ने लगाई है। उसने अपने देश की संपत्ति के लिए 40 लाख डॉलर देने की पेशकश की है। पाकिस्तान के अखबार ने इस नीलामी पर एक रिपोर्ट दी है। पाकिस्तान के एक अधिकारी के अनुसार जो सबसे अधिक बोली लगाएगा उसे ही वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी एम्बेसी का एक बड़ा हिस्सा बेचा जाएगा। 
 

25
Asianet Image

पाकिस्तान एक और प्रॉपर्टी बेचने जा रहा...

वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास का एक बड़ा हिस्सा जो बिकने जा रहा है, उसे करीब दो दशक पहले ही बनवाया गया था। इस हिस्से को डिफेंस सेक्शन के रूप में पाकिस्तानी आर्मी इस्तेमाल करती रही है। लेकिन अब उसे बेचा जा रहा है। इसी तरह एक और पाकिस्तानी संपत्ति को बेचने की तैयारी है। यह है रूसवेल्ट हाउस। इस प्रॉपर्टी को भी पाकिस्तान बेचकर पैसा बनाने जा रहा है।
 

35
Asianet Image

आखिर क्यों ऐसी स्थिति आई जो मुल्क की संपत्तियों को बेच रहा?

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति काफी बदहाल है। कुछ महीनों पूर्व ही पाकिस्तान की सरकारी इमारतों को किराया पर देने का फैसला हुआ था। इस किराया से सरकारी खर्च के लिए काम में लाया जाना था। अब विदेशी संपत्तियों को बेचकर पाकिस्तान अपनी आर्थिक तंगी दूर कर रहा है। 

45
Asianet Image

दरअसल, पाकिस्तान की आर्थिक स्थितियां काफी खराब हो चली हैं। कर्ज के लिए पाकिस्तान जगह जगह हाथ पसार रहा है लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। 
 

55
Asianet Image

जानकारों के अनुसार, पाकिस्तान के पास इस वक्त सिर्फ 6.7 अरब डॉलर का फॉरेन रिजर्व है। इसमें 2.5 अरब डॉलर सऊदी अरब, 1.5 अरब डॉलर UAE और 2 अरब डॉलर चीन के हैं। ये फंड्स सिक्योरिटी डिपॉजिट हैं। इसके खर्च नहीं किया जा सकता। हालांकि, अगर खर्च भी सरकार करे तो इससे तीन हफ्ते के ही इम्पोर्ट्स किए जा सकते हैं। पुराने कर्ज की किश्तें भी नहीं भरी जा सकतीं। फाइनेंस मिनिस्टर इशहाक डार ने नवंबर में कहा था कि चीन और सऊदी अरब पाकिस्तान को बहुत जल्द 13 अरब डॉलर का नया कर्ज देंगे लेकिन अभी तक नहीं मिला। उधर, कर्ज देने की बजाय चीन ने उल्टा शाहबाज शरीफ से पुराने कर्ज की 1.3 अरब डॉलर की किश्त मांग ली है। यही वजह है कि वह अपने दुश्मन देशों इजरायल और भारत के हाथों अपनी संपत्तियां बेचने को मजबूर है। 

यह भी पढ़ें:

उमा भारती के 5 बयान: बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक पर किया कटाक्ष, इस वजह से विवादों में रहा पिछला बयान

11 विनाशकारी घटनाएं: अनगिनत लाशें बता रहीं तबाही का मंजर, 2022 के इन आपदाओं को कोई याद नहीं करना चाहेगा

भारत सरकार का बड़ा कदम: चीन सहित छह देशों के पैसेंजर्स का भारत में RT-PCR अनिवार्य

बेटी के अश्लील वीडियो बनाने पर एसएसबी जवान ने जताई आपत्ति तो पीट-पीटकर कर मार डाला

Dheerendra Gopal
About the Author
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं। अमर उजाला से शुरू करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर रहे। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव। एशियानेट में वर्तमान में EOD देखते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories