- Home
- World News
- मौसम की जादूगरी : टेम्परेचर इतना नीचे गिरा कि दुनिया का सबसे ऊंचा 'नियाग्रा वॉटरफाल्स' यूं जम गया
मौसम की जादूगरी : टेम्परेचर इतना नीचे गिरा कि दुनिया का सबसे ऊंचा 'नियाग्रा वॉटरफाल्स' यूं जम गया
ये तस्वीरें दुनिया के खूबसूरत वॉटरफॉल में शुमार नियाग्रा की हैं। यहां इन दिनों इतनी ठंड पड़ रही है कि यह जलप्रपात(WaterFalls) जम चुका है। बता देंकि यहां इस समय टेम्परेचर माइनस 19 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। नियाग्रा को दुनिया का सबसे ऊंचा जलप्रपात माना जाता है। इसकी ऊंचाई करीब 167 फीट है। यह जलप्रपात न्यूयॉर्क(अमेरिका) के बफेलो से करीब 27 किमी उत्तर-पश्चिम और कनाडा के टोरंटो(ओंटारियो) से 120 किमी दूर है। आइए देखते हैं नियाग्रा फॉल की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और जानते हैं इससे जुड़े कुछ फैक्ट्स
| Published : Feb 23 2021, 03:44 PM IST / Updated: Feb 23 2021, 03:52 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
नियाग्रा जलप्रपात संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित है। इसे देखने लाखों लोग आते हैं।
दुनिया का सबसे ऊंचा जलप्रपात कहा जाने वाला नियाग्रा सेंट लारेंस नदी पर स्थित है।
नियाग्रा जलप्रपात प्रकृति की एक अनूठी सौगात है। इसे दुनिया का एक करिश्मा माना जाता है।
आमतौर पर यहां दिसंबर से फरवरी तक ठंड अपने चरम पर होती है। इसके कारण यहां हर साल बर्फ जम जाती है।
नियाग्रा तीन जलप्रपातों का एक समूह है। यह अमेरिकन फॉल्स, ब्राइडल वेल फॉल्स और होरशॉ फॉल्स से मिलकर बना है।
आंकड़ों के मुताबिक नियाग्रा फॉल्स को देखने हर साल करीब 1.4 करोड़ पर्यटक आते हैं।
नियाग्रा सर्दियों में अकसर ऐसे ही जम जाता है। इस समय यहां बर्फीले पहाड़ों के पीछे से झांकता इंद्रधनुष खूब दिखाई देता है।
नियाग्रा देखने दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। ठंड में स्थानीय पर्यटकों की संख्या अधिक होती है।
इस समय ऐसा जमा हुआ है नियाग्रा जलप्रपात। यूं लगता है कि जैसे यहां कभी कोई फॉल्स हो नही नहीं।
सामान्य दिनों में जब जलप्रपात बहता है, तो अद्भुत मंजर होता है। लेकिन इस समय भी यह दुनिया का अचंभा हो जाता है।
फोटो क्रेडिट:REUTERS/Lindsay DeDario, www.ecns.cn